लम्बे समय से गायब शासकीय कर्मचारी को किया गया बर्खास्त, कई नोटिस दिए पर नही दिया जवाब, आयुष विभाग ने की कार्रवाई
Government employee missing for a long time was dismissed given several notices but did not respond AYUSH department took action
बिलासपुर : लम्बे समय से कार्यालय से नदारद आयुष विभाग के औषधालय सेवक नकुल भारद्वाज की सेवा खत्म कर दी गई. जिला आयुष अधिकारी ने कलेक्टर से अनुमोदन लेने के बाद 3 अक्टूबर को सेवा समाप्ति के आदेश जारी किया.
गौरतलब है कि नकुल भारद्वाज की नियुक्ति वर्ष 2022 में औषधालय सेवक के पद पर शासकीय होम्योपैथी अस्पताल मोपका में की गई थी. वे तीन साल की परीविक्षा अवधि में चल रहे थे. बीच-बीच में बिना अनुमति के गायब रहते थे. कई बार विभाग के अधिकारियों ने उसे लिखित और मौखिक रुप से चेतावनी दी. लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ. चेतावनी के बाद भी वह जून 2023 से लेकर अब तक कार्यालय से लगातार गैरहाजिर हैं. इस दौरान उसे कार्य पर उपस्थित होने के लिए व्यक्तिगत रुप से 5 चिट्ठी भेजा गया. फिर भी हाजिर नही हुए. इसके बाद अखबार में सूचना प्रकाशित कर स्पष्टीकरण लेने का प्रयास किया गया. लेकिन उन्होंने पत्रों का कोई जवाब नहीं दिया. उनके खिलाफ विभागीय जांच में भी आरोपों की पुष्टि की गई. लिहाजा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के अंतर्गत नकुल भारद्वाज को अनुपस्थित दिनांक से सेवा से हटा दिया गया है. उन्हें नियम के मुताबिक सेवा से हटाया जाना. जो कि शासन के अधीन भावी नियोजन के लिए अनर्हता न होगी की शास्ती भी दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



