पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल हुए राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय, उपचुनाव 2024 के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
Governor Deka and Chief Minister Sai participated in the Police Memorial Day Parade list of 40 star campaigners released for by election 2024
पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल हुए राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर के प्रांगण में पुुलिस स्मृति दिवस के मौके पर आयोजित परेड कार्यक्रम में शामिल हुए. राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन करते हुए शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और उनके साथ सदैव खड़े रहने का विश्वास दिलाया. उन्हें शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट की.
राज्यपाल डेका ने कहा कि पुलिस का काम अत्यंत जवाबदेही का होता है. आम जनों से आग्रह है कि पुलिस कर्मियों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण रखें और उनके कार्यो मेें मदद करें. एक तरफ वे कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन के निर्देशों के अनुरूप काम करते हैं. दूसरी तरफ उनकी जिम्मेदारी होती है कि समाज में व्यवस्था बनी रहें और नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों के योगदान का स्मरण करने और उन्हें नमन करने का दिन है. यह पुलिस और सुरक्षा बलों की महान परंपराओं को आगे बढ़ाते रहने का संकल्प लेने का भी दिन है. पुलिस स्मृति दिवस हमारे पुलिस बलों के शौर्य, पराक्रम, बलिदान, देश-प्रेम, सजगता और इतिहास की याद दिलाता है. इनके चौकन्नेपन के कारण ही देश में कानून व्यवस्था कायम रहती है और विकास के नए आयाम स्थापित होते है. पुलिस जवान नक्सल पीड़ित क्षेत्रों के विकास और दुर्गम क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपना योगदान दें रहें है.
पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने भी श्रद्धांजलि उद्बोधन दिया. उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए पुलिस सदैव तत्पर है. वीर जवानों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जायेगा.
इस मौके पर अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, अरूण देव गौतम, महानिदेशक होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं फायर ब्रिगेड सेवा, हिमांशु गुप्ता, महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी व शहीद जवानों के परिजन मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
उपचुनाव 2024 के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की. लिस्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण देव, भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के नाम शामिल हैं.
इनके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सरोज पांडेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अलावा सभी मंत्री और कुछ विधायकों के नाम शामिल हैं.
स्टार प्रचारकों की सूची में ये नाम शामिल हैं.
1. विष्णु देव साय 2. किरण सिंह देव 3. नितिन नबीन 4. रमेश बैस 5. तोखन साहू 6. अरुण साव 7. विजय शर्मा 8. सरोज पांडे 9. लता उसेंडी 10. अजय जम्वाल 11. पवन साय 12. रामविचार नेताम 13. धरमलाल कौशिक 14. बृजमोहन अग्रवाल 15. गौरीशंकर अग्रवाल 16. केदार कश्यप 17. दयालदास बघेल 18. राजेश मूणत 19. लखन लाल देवांगन 20. ओ.पी. चौधरी 21. श्याम बिहारी जयसवाल 22. टंक राम वर्मा 23. अजय चंद्राकर 24. चंदूलाल साहू 25. लक्ष्मी राजवाड़े 26. प्रेम प्रकाश पांडे 27. शिवरतन शर्मा 28. मधुसूदन यादव 29. निर्मल सिन्हा 30. संजय श्रीवास्तव 31. जगदीश रामू रोहरा 32. खूबचंद पारख 33. पुरंदर मिश्रा 34. मोतीलाल साहू 35. नंदे साहू 36. ललित चंद्राकर 37. गुरु खुशवंत साहेब 38. अनुज शर्मा 39. गजेंद्र यादव 40. शालिनी राजपूत.
गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर 2024 को मतदान होगा. और इसके परिणाम 23 नवंबर 2024 को घोषित किए जाएंगे. चुनावी प्रक्रिया को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रुप देना शुरु कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



