होली का कहर, तेज रफ्तार ट्रक ने कार सवार को मारी टक्कर, एक परिवार के 6 लोगों की गई जान, बेमेतरा और बलौदाबाजार में भी 3-3 दर्दनाक मौत
Holi havoc, a speeding truck hit a car rider, 6 people of a family died, 3-3 tragic deaths in Bemetara and Balodabazar too
महासमुंद/बेमेतरा/बलौदाबाजार : रायपुरः छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में तीन सड़क हादसे हो गए. इन सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई. जबकि 9 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सड़क हादसे महासमुंद, बलौदाबाजार और बेमेतरा में सामने आए हैं. गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है.
महासमुंद : होली के पर्व से पहले ही एक परिवार मातम छा गया. महासमुंद जिले के भीमखोज थाना क्षेत्र के ग्राम मरार कसीबाहरा के पास नेशनल हाईवे 353 पर एक कार और ट्रक की टक्कर होने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक बागबाहरा के शांति नगर निवासी आरआई ताहर सिंह ठाकुर अपने परिवार के साथ कार नंबर CG04 QA 4757 में सवार थे. मरार कसीबाहरा ग्राम के पास झारखंड पासिंग की ट्रक नंबर HR 56 B 7341 ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे कार गड्ढे में लुढ़कते हुए जा गिरी. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए.
कार में 6 लोग सवार थे. जिनमें से पांच की मौत मौके वारदात पर ही हो गई. ट्रक चालक को नाजुक हालत में जिसे इलाज के लिए महासमुंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गय. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई और राहगीरों की मदद से कार में मृत फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन बुलवाना पड़ी.
इस हांदसे में आरआई ताहिर सिंह ठाकुर उम्र 52 साल, पत्नी बिंदेश्वरी ठाकुर उम्र 48 साल , उनकी बेटियां तृप्ति ठाकुर उम्र 32 साल, वैभवी ठाकुर उम्र 19 साल और सरोजनी ठाकुर उम्र 37 साल शामिल हैं. वहीं, कार ड्राइवर सूरज कंसारी उम्र 30 साल शामिल है. मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा मॉर्चुरी में रखवाया गया है. वहीं, घायल ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया.
हादसा महासमुंद में ओंकारबंद और खल्लारी गांवों के बीच दोपहर 3:30 पर हुआ. अपने बेटी से मिलकर वापस महासमुंद से बागबाहरा जा रही थे. वहीं सामने से एक ट्रक आ रहा था. ट्रक अचानक अनकंट्रोल हो गया और सामने से आरही कार को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. वही, शव कार की बॉडी से चिपक गए. कार में राजस्व विभाग के आरआई और उनका परिवार सवार था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
दूसरा हादसाः बेमेतरा में पलटी एसयूवी
बेमेतरा : दूसरा सड़क हादसा बेमेतरा में हुआ. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं 8 के करीब लोग घायल हो गए. इसमें से तीन बच्चों की हालत नाजुक है. घायलों को इलाज के रायपुर रेफर कर दिया गया है. हादसा कवर्धा- बेमेतरा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम सैगोना में हुआ है. कार कंट्रोल खोकर नहर में जा गिरी.
मिली जानकारी के अनुसार एक एसयूवी कार में 11 लोग सवार थे. ये सभी लोग रायपुर से कबीरधाम जिले में स्थित अपने घर पर होली का पर्व मनाने जा रहे थे. रास्ते में कार का अचानक से टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. इसमें महिला और उसकी बेटी सहित 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 8 लोग घायल हो गए. घायलों में पांच मासूम बच्चे हैं. घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल लाया गया. शवों को मॉर्चुरी में रखवाने के साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वैष्णव परिवार रायपुर सिवनी से अपने पैतृक गांव मरका थाना पिपरिया जिला कबीरधाम किसी काम से रायपुर पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे. इसी दौरान होली मनाने के लिए वापस वह अपने गांव मरका की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान करीब 3 बजे तेज रफ्तार कार नम्बर CG07 M 9290 के टायर फट गया. जिसके चलते अनियंत्रित होकर कर पास के सूखे नहर नाली में जा गिरे. जिसमें 11 लोग सवार थे. सवार लोगों में ज्यादातर मासूम बच्चे थे. जैसे ही कर पलटी नेशनल हाईवे से गुजर रहे लोगों ने उन्हें बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी.
घायलों को निकाल कर तत्काल 108 की मदद से उन्हें जिला अस्पताल बेमेतरा लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेकाहारा रायपुर रिफर कर दिया गया. मृतक में मां-बेटी शामिल है. मां खुशबू वैष्णव, बेटी साक्षी वैष्णव वहीं, एक युवक कमल चक्रधारी की भी मौत हुई है. आठ घायलों में अधिकतर पांच मासूम बच्चे, दो महिला और एक वाहन चालक शामिल है. वाहन चालक गोपाल वैष्णव उम्र 37 साल, पूर्णिमा वैष्णव उम्र 35 साल, दीपिका वैष्णव उम्र 25 साल के साथ ही पांच मासूम विनायक वैष्णव 18 महीने का, श्रेयांश वैष्णव उम्र 6 साल, लक्की वैष्णव उम्र 8 साल, लाला वैष्णव उमे 11 साल और आदित्य वैष्णव उम्र 5 साल शामिल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
तीसरा हादसा: बलौदाबाजार में कार की ठोकर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत
बलौदा बाजार : पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में बाप-बेटे सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल है. हादसे के बाद कार चालक ने पलारी थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया. यह मामला पलारी थाना क्षेत्र के बिनौरी गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार पलारी से ग्राम अमेरा की तरफ जा रहे थे. तभी बलौदा बाजार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो युवक और एक बच्चा शामिल है.
कार चालक भिलाई का रहने वाला है और ठेकेदारी का काम करता है. हादसे के बाद उसने फौरन थाना पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भेजा. मृतकों के परिजनों को खबर कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान जागेश्वर सेन, उनके पुत्र शिवम सेन और नवीन फेकर के रुप में हुई है. तीनों मृतक ग्राम अमेरा के निवासी थे. पुलिस ने परिजनों को खबर देकर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



