छत्तीसगढ़ में मानवता शर्मसार, चलने फिरने में असमर्थ घर में सो रही 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रात के अंधेरे में दुष्कर्म, आरोपी दीपक गिरफ्तार
Humanity shamed in Chhattisgarh, 90-year-old woman unable to walk raped in the dark of night while sleeping at home, accused Deepak arrested
बलौदाबाजा-भाटापारा : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शर्मनाक घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया। 33 साल के युवक ने घर घुसकर सो रही 90 साल की बुजुर्ग महिला से रेप किया। बुजुर्ग महिला चलने-फिरने में असमर्थ हैं. इस घटना के बाद ग्रामीणों में जमकर आक्रोश है. वहीं पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बुजुर्ग के परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 90 वर्षीय मां चलने-फिरने में असमर्थ है. घटना वाली रात मां खाना खाकर सो रही थी. इसी दौरान गांव का आरोपी दीपक टंडन पहुंचा और बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जब पता चला तो आरोपी मौके से भाग निकला.
पुलिस ने परिजन की शिकायत पर अपराध क्र. 106/2026 धारा 64, 64 2 ड 332 बीएनएस का जुर्म दर्ज किया गया. घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी भावना गुप्ता ने थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस को तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक टंडन को गिरफ्तार करने को कहा.
घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था. पुलिस ने मामले की गंभीरता समझते हुये आरोपी की तलाश कर उसे पकड़ा गया. पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना करना कबूल किया. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने दालत में पेश किया. जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया.
आरोपी
दीपक टंडन उर्फ चुटू (33 वर्ष) निवासी ग्राम मोपका थाना भाटापारा ग्रामीण
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



