राजधानी में खाना मांगने के बाद भी मोबाइल देखने में बिजी रही पत्नी, गुस्साए पति ने दूसरी मंजिल से दे दिया धक्का, आरोपी सुनील जनबन्धु गिरफ्तार
In the capital, the wife was busy watching the mobile even after asking for food, the angry husband pushed her from the second floor, accused Sunil Janbandhu arrested
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से अनोखा मामला सामने आ रहा है. यहां पत्नी सपना के मोबाइल देखने से नाराज पति सुनील जनबंधु ने उसे दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया. यह मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी सपना काम से लौटी थी तो पति पहले अपनी बेटी की पिटाई कर रहा था. इसके बाद पति ने खाना मांगा. पत्नी ने खाना परोसने से इंकार कर दिया था उसे भी पीटने लगा. फिर पत्नी को बालकनी से दो मंजिल से नीचे फेंक दिया. नाजुक हालत में पत्नी सपना को DKS अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने हत्या का प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी पति सुनील जनबन्धु ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बेटी को किसी बात को लेकर पिटाई कर रहा था. इसी दौरान पत्नी सपना काम से लौटी थी. बेटी को पिटता देख विरोध किया तो उसकी पिटाई करते हुए छत से फेंक दिया.
पड़ोसियों ने बताया कि सुनील शराब का आदी है. पत्नी सपना झाड़ू पोछे का काम करती है. काम से लौटी थी उसी वक्त आरोपी पत्नी ने घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी सुनील जनबन्धु को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में जुर्म दर्ज कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



