अवैध संबंध में मासूम बना रोड़ा, बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के 4 वर्षीय बेटे को उतारा मौत के गाट, रिश्ते में बाधा बनने पर मां के सामने बच्चे का घोंटा गला, आरोपी गिरफ्तार

Innocent child becomes an obstacle in illicit affair; boyfriend kills girlfriend's 4-year-old son. Child strangled in front of mother for standing in the way of the relationship; accused arrested.

अवैध संबंध में मासूम बना रोड़ा, बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के 4 वर्षीय बेटे को उतारा मौत के गाट, रिश्ते में बाधा बनने पर मां के सामने बच्चे का घोंटा गला, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बॉयफ्रेंड ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड के 4 साल के बेटे की हत्या कर दी. उनके अफेयर में बाधा मानने पर उसने बच्चे का गला घोंट दिया. अब 7 महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह  मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे की मां अपने पति से अलग रहती थी. वारदात के वक़्त मां भी मौजूद थी. बच्चे की किसी बात से गुस्सा होकर आरोपी ट्रक ड्राइवर ने मां के सामने ही तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद से वो लगातार कई राज्यों में ट्रक के साथ फरार घूम रहा था.
जांच में सामने आया कि आरोपी का बच्चे की मां से अवैध संबंध था. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. आखिरकार तकनीकी सबूतों और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया.
पुलिस के मुताबिक 1 नवंबर 2025 को 4 सक के मयंक मिश्रा की संदिग्ध हालत में मौत की खबर मिली. बच्चे को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआत में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला हत्या का निकला. डॉक्टरों ने रिपोर्ट में बच्चे की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि की थी. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी.
मां से थे अवैध संबंध
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी जयदीप सिंह का बच्चे की मां से अवैध संबंध था. वह अक्सर उनके घर आता-जाता था. जांच में यह भी सामने आया कि, आरोपी बच्चे को अपने संबंधों में रुकावट मानता था. पुलिस के अनुसार, इसी वजह से उसने बच्चे की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया.
7 महीने तक पुलिस को चकमा देता रहा
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई गई थी. पुलिस लगातार तकनीकी सबूतों और संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी. 10 जून 2026 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल कर लिया.
आरोपी को भेजा गया जेल
पुलिस ने पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी जयदीप सिंह उम्र 27 साल निवासी टाटीबंध, रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t