पीडब्ल्यूडी विभाग में फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी पकड़ाया, जंगल सफारी में गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा, आरोपी गिरफ्तार
Fraud through fake documents in PWD department main accused caught deception of getting job of guard in jungle safari accused arrested
पीडब्ल्यूडी विभाग में फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
भिलाई : भिलाई पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना भिलाई भट्ठी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. अति. पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर, सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देश पर इस मामले में कार्रवाई की गई.
प्रार्थी अजय कुमार पटेल ने 9 अप्रैल 2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता चिन्तामणी पटेल, जो भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत हैं कि सहकर्मी रामकुमार कोरी ने उसके बेटे को पीडब्ल्यूडी विभाग में नौकरी दिलाने का वादा किया. रामकुमार कोरी ने सिद्धार्थ कोरी को एक बड़े अधिकारी बताकर प्रार्थी के घर बुलाया और नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की.
धोखाधड़ी का खुलासा
अजय कुमार के पिता ने बैंक चेक और नकद के माध्यम से रामकुमार कोरी, सिद्धार्थ कोरी और अभिजीत विश्वकर्मा को 10 लाख रुपये दिए. बाद में जब प्रार्थी ने नियुक्ति पत्र की जानकारी ली, तो पता चला कि वह फर्जी है. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 419, 468, 471 और 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया.
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी
मुख्य आरोपी सिद्धार्थ कोरी, गिरफ्तारी के डर से अपना निवास बदलता रहा. पुलिस ने अमलेश्वर क्षेत्र में उसके ठिकाने की जानकारी मिलने पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया. उसने कबुल किया कि उसने अजय कुमार पटेल से नौकरी लगाने के नाम पर रकम ली और उसे फर्जी नियुक्ति पत्र और आई कार्ड दिया.
गिरफ्तारी में निरीक्षक राजेश साहू, सउनि नागेन्द्र बंछोर, शमित मिश्रा, प्र.आर. 1346 पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक विश्वजीत सिंह, हिरेश साहू, अमित सिंह और एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
जंगल सफारी में गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा, आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार-भाटापारा : जिला पुलिस नेसरकारी विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने बेरोजगार युवकों को जंगल सफारी में गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.9 लाख रुपये की ठगी की थी.
आरोपी की पहचान लेन्स लोट सागर उम्र 30 साल के रुप में हुई है. जो पी-3सी, 512 सेक्टर 27, नया रायपुर का निवासी है. उसने दो युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया और यकीन में लेकर उनसे 5.9 लाख रुपये ठग लिए.
आरोपी ने पीड़ितों को बताया कि वह उन्हें जंगल सफारी में गार्ड की नौकरी दिलवा देगा. पीड़ितों ने उसके झांसे में आकर यह रकम दी. लेकिन आरोपी न तो उन्हें नौकरी दिला सका और न ही पैसे लौटाए.
पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लेन्स लोट सागर की तलाश शुरु की. तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी लेन्स लोट सागर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी की गई रकम से खरीदी गई एक एसकोटा कार नम्बर CG07 M7812 भी जप्त की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



