मगरलोड में खेत के कुएं से तेंदुए का शव बरामद, चारों पंजों के नाखून और दांत गायब, इलाके में फैली सनसनी, मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार
Leopard carcass recovered from a farm well in Magarlod, nails and teeth missing from all four paws, causing a sensation in the area and creating panic within the forest department.
धमतरी/मगरलोड : विकासखंड के ग्राम कोरगांव अंतर्गत कनडबरा गांव के एक खेत में स्थित कुएं से एक तेंदुए का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. स्थानीय चरवाहे द्वारा कुएं के भीतर शव देखे जाने के बाद फौरन इसकी खबर वन विभाग को दी गई. खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आरोपी ग्राम कोरगांव निवासी गोवर्धन पटेल उम्र 35 साल को गिरफ्तार कर लिया है.
वन विभाग के प्रारंभिक आकलन के मुताबिक मृत तेंदुए की उम्र करीब एक साल बताई जा रही है. निरीक्षण के दौरान तेंदुए के चारों पंजों के नाखून और दांत गायब होने की जानकारी सामने आई है. जिससे मामला संदिग्ध मालुम हो रहा है. इस वजह से वन विभाग ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है.
तेंदुए का शव कुएं से सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया. इसके बाद वन विभाग द्वारा जरुरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. ताकि तेंदुए की मौत की असल वजह का पता लगाया जा सके. प्रथम दृष्टया यह साफ नहीं हो पाया है कि तेंदुए की मौत दुर्घटनावश हुई है या किसी आपराधिक गतिविधि का नतीजा है.
सूत्रों के मुताबिक इस मामले में वन विभाग द्वारा आसपास के गांवों के 7 से 8 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई. इसके साथ ही अपराधियों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वॉड (डॉग एक्सपर्ट) को भी बुलाया गया. जो घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में सबूतों जुटाने का प्रयास किया. पुलिस ने आरोपी ग्राम कोरगांव निवासी गोवर्धन पटेल उम्र 35 साल को गिरफ्तार कर लिया है.
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत तेंदुए जैसे संरक्षित वन्यप्राणी के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है. अगर जांच में किसी की संलिप्तता पाई जाती है. तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
तेंदुए का शव मिलने की घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में भी डर और चिंता का माहौल है. वहीं वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



