नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, कारण अस्पष्ट, 14 वर्षीय छात्रा की मौत गांव में तनाव का माहौल, प्रेम प्रसंग की आशंका
Minor girl commits suicide by hanging, reasons unclear; death of 14-year-old student creates tension in village, suspicion of love affair
गरियाबंद : गरियाबंद जिला में मैनपुर ब्लॉक के देवभोग थाना अंतर्गत मदांग मुड़ा गांव से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां 9वीं कक्षा की एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी. उसके माता-पिता जंगल में पत्ता तोड़ने गए हुए थे. इसी दौरान छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. जब मोहल्ले के लोगों की नजर घर के अंदर पड़ी. तो छात्रा को फांसी पर झूलते हुए देखा गया. इसके बाद फौरन गांव के कोटवार, सरपंच और उपसरपंच को खबर दी गई.
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया. ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर गहरी चिंता और सवाल हैं कि आखिर इतनी कम उम्र में छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया. हालांकि कुछ लोग इस पूरे आत्महत्या को प्रेम प्रसंग का मामला भी कह रहे हैं.
हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी. पुलिस जांच के बाद ही खुदकुशी की वजह का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की गहराई से जांच की मांग की है. साथ ही अगर किसी तरह की साजिश या दबाव की बात सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की जा रही है.
यह घटना एक बार फिर समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े करती है. खासकर किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक निगरानी को लेकर.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



