कचना धुर्वा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 38 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में पसरा मातम, हादसे की वजह तेज रफ्तार या सड़क की हालत?

Tragic road accident near Kachana Dhurva, 38 year old youth died, mourning spread in the area, was the cause of the accident high speed or road condition?

कचना धुर्वा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 38 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में पसरा मातम, हादसे की वजह तेज रफ्तार या सड़क की हालत?

गरियाबंद : गरियाबंद जिला के मैनपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 साल के युवक की मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई. यह हादसा मैनपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर मोहंदा रोड पर कचना धुर्वा के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम अनिल कपिल उम्र 38 साल निवासी चिंदाभाटा (धवलपुर) बताया जा रहा है. अनिल कापिल अपनी पल्सर बाइक से किसी काम से मोहंदा रोड की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान कचना धुर्वा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई. जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए.
हादसा इतना भीषण था कि युवक को मौके पर ही गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने फौरन मदद करते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इस हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरुरी कार्रवाई शुरू की. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. और हादसे के वजह की जांच की जा रही है. शुरुआती अनुमान के मुताबिक तेज रफ्तार या सड़क की हालत हादसे की वजह हो सकती है. हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही साफ हो सकेगा.
इस दर्दनाक हादसे के बाद चिंदाभाटा (धवलपुर) गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि मोहंदा रोड पर सुरक्षा के जरुरी इंतजाम किए जाएं. ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t