टोनही कहकर महिला को पड़ोसी कर रहे प्रताड़ित, मामले में शिकायत के बाद हुई एफआईआर दर्ज, महिला ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार

Neighbors are harassing the woman by calling her Tonhi FIR lodged after complaint in the case woman appeals to police for justice

टोनही कहकर महिला को पड़ोसी कर रहे प्रताड़ित, मामले में शिकायत के बाद हुई एफआईआर दर्ज, महिला ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार व केंद्र सरकार सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए अथक प्रयास कर रही है और आम जनता को कई कार्यकमों के तहत जागरुक करने में लगी है. तो ऐसे में भी कलयुग के इस दौर पर लोग अंधविश्वास से बाज नहीं आ रहे हैं. और इसी अंधविश्वास के चलते एक पड़ोसी दूसरे पड़ोसी के जान के दुश्मन बन बैठे हैं और काला जादू का आरोप लगाते हुए दो परिवारों के बीच मतभेद आ जाते हैं.
जी हा दरअसल ऐसा ही एक मामला जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक छोटे से गांव ससहा से निकलकर सामने आया है. जहां  प्रार्थी संतोषी मेहर ने पामगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पड़ोस में रहने वाले गंगू तेली और पत्नी और उसके बच्चों द्वारा टोनही कहकर प्रताड़ित किया जा रहा है. जिससे की प्रार्थी संतोषी मेहर मानसिक रुप से काफी प्रताड़ित है और पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb