ड्यूटी के दौरान पटवारी-कोटवार और शिकायतकर्ता पर हमला, पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Patwari-Kotwar and complainant attacked during the festival, police arrested the main accused Ashok Yadav and sent him behind bars
आरंग : आरंग के ग्राम निसदा में पत्थर खदान संचालक के ग्राम कोटवार और शिकायकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर आरंग पुलिस ने आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम निसदा में पत्थर खदान संचालकों ने महानदी में खदान का मलबा डालने और पत्थर खदानों की जांच करने के बारे में ग्रामीणों के साथ ओमप्रकाश सेन ने शासन से शिकायत की थी. प्रशासन के जांच के बाद पत्थर खदान संचालकों को महानदी से मलबा हटाने का आदेश दिया गया था. जिसके बाद संचालकों ने महानदी में डाले गए मलबे को हटाने का काम शुरु किया.
इस बीच शुक्रवार को प्रशासन से अनुमति लेकर पत्थर खदान के सीमांकन के लिए पटवारी, कोटवार और शिकायकर्ता सहित कुछ ग्रामीण पहुंचे थे. इसी दौरान अपने रिश्तेदार का खदान संचालित करने वाला ग्राम घोड़ारी निवासी अशोक यादव शिकायतकर्ता ओमप्रकाश सेन और कोटवार केदारनाथ साहू से उलझ गया. और मारपीट शुरु कर दी. मामले की शिकायत पर आरंग पुलिस ने आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



