BJP पार्षद प्रत्याशी को लोगों ने पैसे बांटते पकड़ा, नोटों से भरे 10-15 लिफाफे नाले में फेंके, रैली के दौरान आपस में भिड़े कार्यकर्ता, एक दूसरे के फाड़े बैनर पोस्टर

People caught BJP councilor candidate distributing money, threw 10-15 envelopes filled with notes in the drain, workers clashed with each other during the rally, tore banners and posters of each other.

BJP पार्षद प्रत्याशी को लोगों ने पैसे बांटते पकड़ा, नोटों से भरे 10-15 लिफाफे नाले में फेंके, रैली के दौरान आपस में भिड़े कार्यकर्ता, एक दूसरे के फाड़े बैनर पोस्टर

BJP पार्षद प्रत्याशी को लोगों ने पैसे बांटते पकड़ा, नोटों से भरे 10-15 लिफाफे नाले में फेंके, कांग्रेस बोली-यही भाजपा का चरित्र

बिलासपुर : बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद प्रत्याशी श्याम कार्तिक को स्थानीय लोगों ने पैसे बांटते हुए पकड़ा है. प्रत्याशी ने घबराकर पैसों से भरा लिफाफा नाली में फेंक दिया. जिसका वीडियो भी सामने आया है. मामला यदुनंदन नगर के बीड़ी मजदूर कॉलोनी का है.
इस पर विपक्षी पार्टी कहना है कि नगर निगम के चुनाव में घबरा गई है. पैसों के दम पर दबावपूर्वक और छल कर चुनाव को जीतना चाहती है. उनका चेहरा मतदाताओं के सामने आ रहा है.
विपक्षी नेता ने कहा कि प्रत्याशी श्याम कार्तिक पैसे बांटते रंगेहाथों पकड़ाया है. हर वार्ड में दबाव देकर कांग्रेस प्रत्याशियों और समर्थकों को डरा रही है. मतदाताओं को प्रलोभन दे रही है. हर वार्ड में पैसे और शराब देकर चुनाव को प्रभावित कर रही है.
विपक्षी नेता ने कहा कि हमने निर्वाचन अधिकारी से इसकी शिकायत की गई है. चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि निष्पक्ष होकर लोकतंत्र के हिसाब से चुनाव हो, संविधान के हिसाब से चुनाव हो. अब हम शिकायत के बाद कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

प्रचार- प्रसार के आखरी दिन भाजपा- कांग्रेस की रैली के दौरान आपस में भिड़े कार्यकर्ता, एक दूसरे के फाड़े बैनर पोस्टर

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में भाजपा- कांग्रेस की रैली के दौरान जमकर बवाल हो गया. दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस दौरान रिक्शा में लगे एक दूसरे के बैनर पोस्टर तक फाड़ डाले. नगरीय निकाय चुनाव के आखरी दिन प्रचार-प्रसार के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त टकराव हुआ.
मगरपारा में भाजपा-कांग्रेस की रैली में यह बवाल हुआ था. कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की, झूमाझपटी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI