आधी रात घर के बाहर रखे कार-पिकअप के टायरों में आग लगाकर नुकसान करने वाले आरोपी संतोष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested Santosh, the accused who damaged the car-pickup parked outside the house at midnight by setting its tyres on fire

आधी रात घर के बाहर रखे कार-पिकअप के टायरों में आग लगाकर नुकसान करने वाले आरोपी संतोष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर चांम्पा : आरोपी संतोष साहू द्वारा 8 मई 2025 की दरम्यानी रात कार, पिकअप, ठेला, मकान का छज्जा में पेट्रोल डालकर आग लगा दिया. जिससे कार, पिकअप का टायर, पीकअप की तालपतरी जलकर नष्ट हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी फागुराम देवांगन निवासी ग्राम हरदी महामाया की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 183/25 धारा 326(जी) भा.न्या.सं. जुर्म कर मामला जांच में लिया गया.
दौरान विवेचना के प्रार्थी गवाहों का बयान और घटना स्थल का मुआयना किया गया और आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ करने पर जूर्म कबूल करने और आरोपी संतोष कुमार साहु निवासी ग्राम हरदी महामाया थाना बलौदा के खिलाफ जुर्म धारा सदर का घटित करना पुख्ता सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इस कार्यवाही मे निरीक्षक मनीष तम्बोली थाना प्रभारी बलौदा, उनि राजेश कुमार साह, प्रआर मुकेश यादव, आर. युवराज सिंह, लखेश विष्वकर्मा का अहम योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB