2019 से गायब भृत्य नौकरी से बर्खास्त, काम में लापरवाही बरतने वाले 5 शिक्षकों को डीईओ ने किया सस्पेंड, 44 कर्मचारियों की नियुक्तियां खत्म
The peon who was missing since 2019 was dismissed from the job, 5 teachers who were negligent in their work were suspended by the DEO, appointments of 44 employees were declared void
काम में लापरवाही बरतने वाले 5 शिक्षकों को डीईओ ने किया सस्पेंड
जगदलपुर : काम में लापरवाही बरतने वाले 5 शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है. डीईओ ने 2 शिक्षकों को काम में लापरवाही तो 3 शिक्षकों को शराब पीकर स्कूल आने पर यह कार्रवाई की है. लगातार शिकायत मिलने पर शिक्षक गौतम कुमार वर्मा, मोसू राम, राजकिशोर आचार्य, प्रेम नाथ कश्यप, दीपक कुमार इन पांचों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है.
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर सस्पेंड
रायपुर : औचक निरीक्षण के दौरान अपूर्ण दस्तावेज, रिकॉर्ड संधारण, कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पाए जाने के बाद राज्य शासन ने कुम्हारी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर को सस्पेंड कर दिया गया है। जिसका आदेश नगरी प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है.
साल 2019 से गायब भृत्य नौकरी से बर्खास्त
राजनांदगांव : बिना सूचना दिए स्कूल से गायब रहने वाले भृत्य की सेवा खत्म की गई है. डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया कि छुरिया ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बापू टोला में भृत्य के साल 2019 से बिना सूचना गैरहाजिर रहने की शिकायत मिली थी. बीईओ छुरिया द्वारा उसे कारण बताओं नोटिस जारी किया गया.
लेकिन भृत्य ने कोई जवाब नहीं दिया गया. इसके बाद एक और मौका दिया गया. फिर भी जवाब नहीं मिला और नहीं उसकी हाजिरी थी.
पवन कुमार मंडावी को आरोप पत्र जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा गया. लेकिन जवाब नहीं मिलने पर उक्त कृत्य शासकीय सेवा के प्रति मनमाना आचरण को प्रदर्शित करता है. इस कारण सिविल सेवा नियम के तहत जांच में आरोप सिद्ध पाया गया. उक्त भृत्य की तत्काल प्रभाव से सेवा खत्म करने की कार्रवाई की गई है.
44 कर्मचारियों की नियुक्तियां शून्य घोषित
रायगढ़ : जिला रायगढ़ के पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग में वर्ष 2012 में चतुर्थ श्रेणी आकस्मिक निधि के अंतर्गत स्वच्छकर्ता/परिचारक सह चौकीदार पदों पर की गई सीधी भर्ती प्रक्रिया को अब पूरी तरह शून्य घोषित कर निरस्त कर दिया गया है.
उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, रायगढ़ द्वारा जारी आदेश क्रमांक 254/स्था.4/2025-26/रायगढ़ 08.05.2025 के जरिए 44 कर्मचारियों की सेवा खत्म कर दी गई है. यह फैसला छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में दायर याचिका क्रमांक WPS 4441/2012 के तहत पारित आदेश के अनुपालन और जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है. अनियमितताओं की लंबी सूची : वर्ष 2012 में जारी विज्ञापन के आधार पर की गई. इस भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित गंभीर अनियमितताएं सामने आई.
* महिला आरक्षण का उल्लंघन
* दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों के आरक्षण का पालन न होना
* घोषित पदों से अधिक संख्या में भर्ती
* मेरिट सूची का प्रकाशन न करना
* उत्तर पुस्तिकाओं का अनुचित मूल्यांकन
* प्रतीक्षा सूची का निर्माण न करना
* अनुसूचित जाति वर्ग के प्रति आरक्षण नियमों की अवहेलना
अदालत की सख्त टिप्पणी :
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने दिनांक 28.04.2023 को दिए आदेश में स्पष्ट कहा था कि नियुक्ति आदेश दिनांक 27.09.2012 को निरस्त किया जाता है और चयन प्रक्रिया की गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए फिर से जांच कर सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाए. इसके अनुपालन में जिला कलेक्टर कार्यालय ने जांच समिति गठित कर पुनः पूरी प्रक्रिया का परीक्षण करवाया.
सेवाएं खत्म, लेकिन क्या अब जवाबदेही तय होगी? :
प्रशासनिक आदेश के अनुसार अब 44 कर्मचारियों की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं. लेकिन इस प्रक्रिया को संचालित करने वाले अधिकारियों, चयनकर्ताओं और प्रशासनिक जिम्मेदारों की भूमिका अब तक साफ नहीं हुई है. क्या यह सिर्फ नियुक्त कर्मचारियों की बलि लेकर भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का प्रयास है? यह एक गंभीर जनचर्चा और जवाबदेही का विषय है.
वंचितों को न्याय कब मिलेगा? :
इस भर्ती प्रक्रिया में जिन पात्र अभ्यर्थियों विशेषकर महिलाएं, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक और अनुसूचित जाति वर्ग – को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया गया. उनके लिए विशेष पुनरावेदन प्रक्रिया और मुआवजे की मांग अब ज़ोर पकड़ने लगी है. यह मामला छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों की पारदर्शिता, जवाबदेही और आरक्षण नीति के वास्तविक क्रियान्वयन पर एक गहरा प्रश्नचिन्ह है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
इन कर्मचारियों की सेवाएं की गई समाप्त
1.विशम्भर मिश्रा-पशु औषधालय लारीपानी विखं. लैलूंगा,
2.अशोक कुमार मिश्रा- पशु औषधालय बसंतपुर वि.खं. लैलूंगा,
3.गिरधारी त्रिपाठी - स्थानांतरण महासमुन्द जिला,
3.दयानिधि साव-पशु औषधालय पतरापाली वि.खं. खरसिया,
4.रुपलाल पटेल -पशु औषधालय गुरदा वि.खं. खरसिया,
5.सुरेश बरेठ - कृ.ग. केन्द्र रायगढ वि.खं. रायगढ़,
6.श्रीधरकुमार पंडा - पशु औषधालय सिसरिंगा वि.खं. धरमजयगढ़,
7.शीतल कुमार यादव - पशु चिकित्सालय कोसीर वि.खं. सारंगढ़,
8.संतोष सिंह निषाद -पशु औषधालय हालाहुली वि.ख. खरसिया,
9.दिगम्बर दास - पशु औषधालय गेरवानी वि. ख. रायगढ़,
10.लक्ष्मण भोय - कृ . रेतन केन्द्र पुसौर वि.खं. पुसौर,
11.संतोष कुमार पटेल - पशु चिकित्सालय लोईंग वि.ख. रायगढ़,
12.टिकेश्वर प्रसाद साहा-शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़,
13.गणेश कुमार यादव - पशु चिकित्सालय धरमजयगढ़ वि.खं. धरमजयगढ़,
14.खगेश कुमार साव -पशु औषधालय तिउर वि.खं. खरसिया,
15.सुरेन्द्र कुमार बेहरा - पशु औषधालय हाटी वि.खं. धरमजयगढ़,
16.कमल किशोर यादव - पशु चिकित्सालय,वि. ख. खरसिया,
17.दिनेश कुमार निषाद - पशु औषधालय, केडार वि. ख. सारंगढ़,
18.गौरीशंकर पटेल - पशु औषधालय कछार, वि.खं. रायगढ़,
19.हरिशंकर गुप्ता - पशु औषधालय बगबुडा वि.खं. तमनार,
20.मनीष कुमार साहू - पशु औषधालय जामगांव, वि.खं. रायगढ़,
21.प्रमोद कुमार भगत - पशु औषधालय सोनाजोरी वि.ख. लैलूंगा,
22.बिरेन्द्र कुमार राठिया -पशु औषधालय कुमरता वि.खं. धरमजयगढ़,
23.दिलीप सिंह सिदार - पशु औषधालय राजपुर वि.खं. लैलूंगा,
24.चेतनसिंह राठिया - पशु औषधालय चपले वि.खं. खरसिया,
25.केशव प्रसाद राठिया - पशु औषधालय कुडेकेला वि.खं. धरमजयगढ़,
26.दिगम्बर प्रसाद राठिया - पशु चिकित्सालय छाल वि.खं. धरमजयगढ,
27.आत्माराम भगत - पशु चिकित्सालय लैलूंगा, वि.खं. लैलूंगा,
28.रतन किसपोट्टा - पशु चिकित्सालय विजयनगर वि.खं धरमजयगढ़,
29.सुखलाल तिग्गा - पशु औषधालय बजरमुडा वि.खं. तमनार,
30.गुणनिधि उरांव - पशु औषधालय बडेगंतुली वि.खं. सारंगढ़,
31.रामकिशोर सिदार - पशु चिकित्सालय जोबी वि.खं. खरसिया,
32.सरोज कुमार राठिया - पशु चिकित्सालय धौराभांठा वि.खं. तमनार,
33.रामावतार सिदार - पशु चिकित्सालय डोगरीपाली वि.खं. बरमकेला,
34.चतुर्भुज राठिया - पशु औषधालय गौरबहारी वि.खं. तमनार,
35.जोगेन्द्र मिंज - पशु औषधालय हट्टापाली वि.ख. बरमकेला,
36.हरिशंकर राठिया - पशु औषधालय कटकलिया वि.खं. लैलूंगा,
37.अक्षय कुमार केरकेटा - पशु औषधालय ससकोबा वि.खं. धरमजयगढ़,
38.श्री संदीप कुमार राठिया - पशु औषधालय महाराजगंज वि.ख. धरमजयगढ़,
39. असिन्ता कुजूर - शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़,
40.विनीता खलखो - पशु औषधालय उरबा वि.खं. तमनार शामिल है।
साथ ही सूची में उल्लेखित तीन कर्मचारियों का आकस्मिक निधन हो चुका है जिनमें
41.श्रीबंत कुमार पंडा - पशु चिकित्सालय घरघोडा वि.खं. घरघोड़ा (आकस्मिक निधन),
42.मुकेश कुमार मारावी - पशु औषधालय चिमटापानी वि.खं. घरघोडा (आकस्मिक निधन),
43.गणेश कुमार नाग - पशु औषधालय घटगांव वि.ख. लैलूंगा (आकस्मिक निधन) के नाम शामिल है.



