प्रियंका देवांगन हत्याकांड, इंसाफ की मांग पर निकले परिजनों को पुलिस ने रोका, मां- आरोपी सागर साहू को फांसी दो, हजारों लोगों ने दिया धरना

Priyanka Dewangan murder case police stopped the family members who came out to demand justice mother hang the accused Sagar Sahu thousands of people staged a protest

प्रियंका देवांगन हत्याकांड, इंसाफ की मांग पर निकले परिजनों को पुलिस ने रोका, मां- आरोपी सागर साहू को फांसी दो, हजारों लोगों ने दिया धरना

बिलासपुर : चांटीडीह कुंदरू पारा में हुई प्रियंका देवांगन की हत्या के मामले में, परिजनों के साथ मिलकर क्षेत्र के लोगों ने आक्रोश रैली निकाली. प्रियंका देवांगन (आरती) हत्याकांड के मामले में शनिवार को परिजन कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपने के लिए निकले. लेकिन सरकंडा पुलिस ने उन्हें चांटीडीह में ही रोक दिया. इससे नाराज होकर परिजन वही बैठ गए. परिजनों का कहना है कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. ताकि किसी और माता-पिता की बेटी की जान ना जाए.
पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मांग का पूरा होना बेहद जरुरी है. उनके रास्ते में हजारों लोग भी धरने पर बैठ गए और आरोपी सागर साहू के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. जिसमें “सागर साहू को फांसी दो” के नारे लगाए जा रहे थे.
परिजनों ने कहा कि जब आरोपी हत्या करने के समय सोचने के लिए नहीं रुका. तो उन्हें इंसाफ मांगने के लिए क्यों रोका जा रहा है. उन्हें यह भी लग रहा है कि पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है.
मालूम हो कि थाना सरकंडा क्षेत्र में 17 अक्टूबर को सुबह करीब 9 बजे कुंदरुपारा चांटीडीह में सागर साहू ने अपनी प्रेमिका प्रियंका देवांगन से मिलने गया था. जो पिछले एक महीने से उससे बातचीत बंद होने से नाराज थी और आपसी विवाद में उसके घर के अंदर घुसकर बड़ी बेरहमी के साथ चाकू से वारकर जान से मार दिया. इस घटना में पुलिस ने फौरन आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
पुलिस का कहना है कि लक्ष्मी चौक की प्रियंका का मर्डर हुआ है और आरोपी के खिलाफ सभी विधिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सभी तरह के सबूत जुटाए जा रहे हैं. ताकि आरोपी को कठोर सजा दिलाई जा सके. उन्होंने कहा कि इंसाफ़ सुनिश्चित करने के लिए वे पूरी कोशिश कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb