विश्व आदिवासी दिवस पर सरकारी कार्यक्रम नहीं होने पर सवाल -दीपक बैज, किसान खाद बीज और उर्वरक की कमी से परेशान -विकास शर्मा
Question on government program not being held on World Tribal Day - Deepak Baij farmers troubled by lack of manure seeds and fertilizers - Vikas Sharma
विश्व आदिवासी दिवस पर सरकारी कार्यक्रम नहीं होने पर सवाल -दीपक बैज
रायपुर : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने आदिवासियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया है. पत्र में बैज ने सरकार पर आदिवासियों को अनदेखा का आरोप लगाया है.
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपने पत्र में कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया. ये सभी आदिवासी समाज का अपमान है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार के तहत आदिवासी समुदाय प्रताड़ित हुआ है और पुलिस और नक्सलियों के बीच संघर्ष में वे पीस रहे हैं.
दीपक बैज ने बस्तर में फर्जी मुठभेड़ों में आदिवासियों की मौत का उल्लेख करते हुए इस पर गंभीर चिंता जताई है. इसके अलावा, उन्होंने रायपुर में एक आदिवासी युवक की हत्या और आदिवासियों की स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा किया. इसके साथ ही उन्होंने आदिवासियों के लिए 32 प्रतिशत आरक्षण के लंबित विधेयक का मुद्दा भी उठाया है.
आदिवासी समाज विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पर गर्व महसूस कर रहे थे. लेकिन साय ने समाज की उपेक्षा की है. भाजपा की सरकार बनने 8 महीने में आदिवासी वर्ग के ऊपर अत्याचार, शोषण, उनके जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने का षड्यंत्र और निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर मुठभेड़ में मारा गया है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय आदिवासी समाज से नजर मिलाने से डर रहे हैं. कांग्रेस ने हमेशा कहा है कि भाजपा सरकार में आदिवासी वर्ग की उपेक्षा होती है और आज वह दिख भी गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
किसान खाद बीज और उर्वरक की कमी से परेशान -विकास शर्मा
रायगढ़ : रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुवे कहा कि जिले की सोसायटी में डीएपी खाद की भारी कमी के कारण हमारे किसान भाई दर-दर भटकने को मजबुर हो रहे हैं और ऊंचे दामों में बाजार से खाद बीज खरीदना पड़ रहा है. कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ है चाहे वो लोकसभा हो विधानसभा हो या फिर सड़क में आंदोलन की बात हो.
राज्य की साय सरकार एक सप्ताह में जिले में खाद बीज और उर्वरक की कमी को पुरी नहीं करती है तो रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी किसानों के हित के लिए आंदोलन करने को बाध्य रहेगी.
भारतीय जनता पार्टी सरकार की अकर्मयता और संवेदनहीनता के चलते छत्तीसगढ़ के किसान खाद और बीज के लिए भटक रहे हैं. 2024-25 के लिए जो खाद और बीज डबल लॉक के गोदामों में रखे गए हैं. वहां से सिंगल लाक की सोसायटीयों तक पहुंचने के लिए परिवहन की व्यवस्था नहीं है. और संभावना तो यह भी लग रही की खाद और बीज डबल लाक के गोदाम में भी नहीं है परिवहन तो केवल बहाना है जिससे सरकार अपनी नाकामी छुपा सके.
जिले करीब 60 प्रतिशत सोसायटियों में खाद और बीज के पर्याप्त स्टॉक नहीं हैं जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है. सरकार के पास किसानों के हितों की रक्षा की कोई योजना ही नहीं है पहले मोदी सरकार ने खाद सुरक्षा में भारी भरकम कटौती की. फिर भूमि सुधार के कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ को उपेक्षित रखा गया. अब छत्तीसगढ़ में बीजेपी के डबल इंजन की सरकार बन जाने के बाद भी खाद और बीज के लिए किसानों को तरसना पड़ रहा है.
पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय जैविक खेती के लिए रियायती दरों पर वर्मी कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट की जो व्यवस्था थी उसको भी साय सरकार ने बाधित करने का काम किया है. असलियत यह है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता नहीं चाहते कि छत्तीसगढ़ के किसान भरपूर पैदावार ले सके.
जब हम किसानों से मिले तो उन्होंने अपनी परेशानियां बताई-जो धान बीज और पतला धान इसके अलावा कृषि उपकरण एवं दवाइयां पहले से कंही ज्यादा महंगी हो गई है. दूसरी ओर सरकारी कृषि यांत्रिकी विभाग से 450 रुपये प्रति घन्टे में जोताई व रोपाई के वक़्त मिलने वाले ट्रेक्टर की सेवाओं को भी सरकार ने बन्द कर रखा है. इससे किसानों को बाजार में 1200 रुपये प्रति घन्टे की दर से ट्रेक्टर लेने को मजबूर होना पड़ रहा है.
विकास शर्मा ने आगे कहा हमारे नेता खरसिया विधायक और किसानों के हितों की बात हमेशा प्रमुखता से उठाने वाले उमेश पटेल जी ने विधानसभा में भी कहा है कि रायगढ़ में ऐसे मामले सामने आए हैं. जहां किसानों को लगातार 26 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा रहा है. ट्रांसफार्मर भी काम नहीं कर रहे हैं. खाद बीज का विकराल संकट बना हुआ है.
विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ में निजी और सरकारी खाद, बीज और कीटनाशक के गोदामों में स्टॉक का भौतिक सत्यापन और जांच बंद है. छत्तीसगढ़ में विगत 6 महीनों से खाद, बीज के सैंपल जांच के दिये बनाये गये. प्रयोगशाला अघोषित तौर पर बंद कर दिए गए हैं. भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के लिए कोचिए, बिचौलियों, मिलावटखोर और जमाखोरों का बोलबाला है.
खाद, बीज और कीटनाशकों के गुणवत्ता में कमी महापाप है. अन्नदाता किसान भरपूर पैदावार लेने के लिए जी तोड़ मेहनत करते है. अगर बीज ही अमानक निकल जाए. एक्सपायरी नैनो यूरिया किसानों को बेचा जाए तो पैदावार में होने वाले नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार है? भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार तत्काल अमानक बीज और नकली खाद से किसानों को हुए नुकसान का मूल्यांकन करा कर किसानों को हुई क्षति का उचित मुआवजा दे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
कांग्रेस कमेटी द्वारा आजादी की 77 वी वर्षगांठ के पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को संविधान यात्रा
बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर /ग्रामीण के अंतर्गत सभी वार्डो में आज़ादी की 77वी वर्षगांठ के पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को संविधान यात्रा निकाली जाएगी. संविधान यात्रा में संविधान की रक्षार्थ प्रतिज्ञा लेते हुए प्रभात फेरी के रुप में यात्रा निकाली जाएगी. संविधान यात्रा में तिरंगा झंडा, महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के साथ गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन को गाते हुए निकाली जाएगी,
शहर के सभी वार्डो में पार्षद, पार्षद प्रत्याशी के नेतृत्व में यात्रा निकाली जाएगी. जिसमे वार्ड अध्यक्ष, बूथ कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेसजनों की सहभागिता सुनिश्चित की गई. संविधान यात्रा के लिए ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रभारियों से सम्पर्क कर कार्यक्रम को अंतिम रूप देने को कहा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



