राजिम विधायक रोहित साहू ने ब्लड स्टोरेज यूनिट का लोकार्पण और डायलिसिस सेंटर का किया भूमिपूजन, किडनी मरीजों को भी मिलेगी राहत

Rajim MLA Rohit Sahu inaugurated the blood storage unit and performed the groundbreaking ceremony for the dialysis centre, providing relief to kidney patients.

राजिम विधायक रोहित साहू ने ब्लड स्टोरेज यूनिट का लोकार्पण और डायलिसिस सेंटर का किया भूमिपूजन, किडनी मरीजों को भी मिलेगी राहत

गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिले के छुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पहली बार ब्लड स्टोरेज यूनिट का लोकार्पण और डायलिसिस सेंटर का भूमिपूजन राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू ने किया.
अब तक छुरा क्षेत्र में मरीजों को दुर्घटना या गंभीर ऑपरेशन के दौरान खून की जरुरत पड़ने पर परिवारजनों को घंटों का सफर तय कर गरियाबंद या रायपुर भागना पड़ता था. कई बार देर होने से मरीजों की जान पर भी बन आती थी. लेकिन ब्लड स्टोरेज यूनिट की शुरुआत के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी. अब स्थानीय स्तर पर ही रक्त की तत्काल उपलब्धता हो सकेगी.
इसी के साथ डायलिसिस सेंटर का निर्माण भी जल्द शुरु होगा. यह सेंटर किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत लेकर आएगा. अब छुरा, मैनपुर, फिंगेश्वर और आसपास के ग्रामीण अंचल के मरीजों को रायपुर, धमतरी या बड़े शहरों में बार-बार दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. इससे न सिर्फ समय और धन की बचत होगी बल्कि मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी भी काफी हद तक कम होगी.
इस मौके पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि छुरा क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहे थे. मैंने इस मुद्दे को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया और आज ब्लड स्टोरेज यूनिट और डायलिसिस सेंटर की सौगात छुरा क्षेत्र को मिली है. यह सेवाएं हजारों मरीजों के जीवन की रक्षा करेंगी और आने वाले समय में छुरा की पहचान स्वास्थ्य सुविधाओं के नए केंद्र के रुप में होगी.
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंग निषाद, जनपद पंचायत अध्यक्ष मीरा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, सभापति गरिमा ध्रुव, रजनी लहरे, बलराज पटेल, एसडीएम ऋचा ठाकुर, बीएमओ कीर्तन साहू, सीईओ जनपद पंचायत छुरा, सीएमओ नगर पंचायत छुरा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष थानसिंग निषाद सहित भाजपा कार्यकर्ता और सैकड़ों की तादाद में क्षेत्रवासी मौजूद रहे. मातृशक्ति, मितानिन दीदियां और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए, 
निश्चित ही ब्लड स्टोरेज यूनिट और डायलिसिस सेंटर की यह सौगात आने वाले समय में छुरा नगर और आसपास के ग्रामीण अंचल के लिए जीवनदायी साबित होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t