क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर SSP ने होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढ़ाबा और बार संचालकों की ली बैठक, रात 1 बजे तक कर सकेंगे पार्टी, गाइडलाइन जारी
SSP held a meeting with hotel, restaurant, cafe, dhaba and bar operators regarding Christmas and New Year celebrations, parties can be held till 1 am
रायपुर : आगामी क्रिसमस और नए साल के आगमन के मद्देनजर सिविल लाईन स्थित सी-04 भवन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेन्द सिंह द्वारा रायपुर के कई होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढ़ाबा और बार संचालकों की बैठक ली गई. इस दौरान बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर. पोर्त, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अजय कुमार (भा.पु.से.) एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन मौजूद थे. इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढ़ाबा एवं बार संचालकों को निम्नलिखित निर्देश दिया.
क्रिसमस और नए साल के दौरान संचालकों द्वारा आयोजित कराने वाले सभी कार्यक्रम की अनिवार्य रुप से इजाजत ली जाए. साथ ही कार्यक्रम में कितने लोग शामिल हो रहे हैं. कौन सेलीब्रेटी है और किस तरह का कार्यक्रम है. इसकी जानकारी भी दी जाए.
क्रिसमस और नए साल में सभी बार/होटल/कैफे/ढ़ाबा/रेस्टॉरेंट से अदालत के मानको का पालन किया जाए. सभी कार्यक्रम में डी.जे. पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. साथ ही रात्रि 10 बजे के बाद खुले में किसी तरह साउंड सिस्टम ना बजाया जाए.
होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढ़ाबा और बार के बाहर चारपहिया/दोपहिया वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखी जाए, मुख्य मार्ग या सर्विस रोड में वाहनों की पार्किंग ना किया जाए. जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो.
31th की रात सभी बार/होटल/ढाबा /कैफ़े /कार्यक्रम अनिवार्य तौर पर रात 12.30 बजे से 1 बजे के बीच सम्पूर्ण बंद हो जाए. यह सभी सुनिश्चित करेंगे नहीं तो कार्यवाही की जाएगी.
ऐसे संस्थानों के बाहर सार्वजनिक स्थानों या चारपहिया वाहनों के अंदर बैठकर लोगों को शराब का सेवन ना कराया जाए. पाये जाने पर कार्यवाही की जाएगी.
कैफे, ढाबों, होटलों के बाहर पार्किंग में या रोड में गाड़िया खड़ी होती है. जहां लोग शराब पीते हैं. (कैफे, ढाबों, होटलों के प्रश्रय से) चखना/स्नेक्स की सप्लाई करायी जाती है. कुछ पर पिछले दिनों कार्यवाही भी हुई है.
कार्यक्रम के दौरान हुडदंग ना हो और किसी भी तरह का नशीला पदार्थ जैसे हुक्का, गांजा या अन्य नशीली पदार्थ पाए जाने पर ऐसे संचालकों के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ ही उनका लायसेंस भी केंसल किया जाएगा.
जो भी होटल में रुके हैं. उनका प्रापर आई.डी.प्रुफ जरुर रखे. जिसे जब भी मांगा जाए पुलिस को शेयर करें.
क्रिसमस और नए साल में टेक्नों पार्टियों के दौरान होटलों/फार्महाउस/कैफे/ढाबों में सूखा नशे बिक्री की शिकायते मिल रही है. पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी. अगर उक्त स्थानों से नशा पकड़ा गया तो कार्यवाही होगी.
कार्यक्रम के दौरान हुडदंग ना हो एवं किसी भी तरह का नशीला पदार्थ जैसे हुक्का, गांजा या अन्य नशीली पदार्थ पाये जाने पर ऐसे संचालकों के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ ही उनका लायसेंस भी केंसल किया जाएगा.
कार्यक्रम के दौरान संचालक खुद सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही सुरक्षा गार्ड रखें.
कार्यक्रम के दौरान संचालक किसी भी कार्यक्रम का क्षमता से ज्यादा पास जारी ना करें. ताकि हुडदंग और अव्यस्था के हालात न बने.
31 दिसंबर 2024 को रायपुर पुलिस द्वारा व्ही.आई.पी. रोड सहित अन्य मुख्य मार्गो में चेकिंग पाईंट लगाकर शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों की ब्रेथएनालाईजर से जांच की जाएगी. जो भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाएंगे ऐसे के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



