घर के सामने से दिनदहाड़े चोरी हो गई सरपंच की ब्रेजा, कार ढूंढने में जुटा गांव, इधर पुलिस ने मेटाडोर समेत आरोपी चोर को किया गिरफ्तार

Sarpanch's Brezza stolen in broad daylight from in front of the house, village busy searching for the car, meanwhile police arrested the accused thief along with the Metador

घर के सामने से दिनदहाड़े चोरी हो गई सरपंच की ब्रेजा, कार ढूंढने में जुटा गांव, इधर पुलिस ने मेटाडोर समेत आरोपी चोर को किया गिरफ्तार

घर के सामने से दिनदहाड़े चोरी हो गई सरपंच की ब्रेजा, कार ढूंढने में जुटा गांव

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह जिला जशपुर से बड़ी खबर आ रही है. फरसाबहार ब्लॉक के अम्बाकछार सरपंच के घर से दिन दहाड़े कार की चोरी हो गई. चोरी तब हुई जब पूरा परिवार धान रोपाई के लिए खेत गया हुआ था. 
मिली जानकारी के मुताबिक सरपंच सुबह से ही धान रोपाई के लिए खेत गए हुए थे. दोपहर डेढ़ बजे जब खेत से घर लौटे तो देखा कि उनकी लाल रंग की ब्रेजा कार नम्बर CG04 M 6629 गायब हो गई है. 
पहले तो उन्होंने आसपास पता किया। लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने फरसाबहार थाना पुलिस को इसकी खबर दी. कार की चाबी  सरपंच घर मे ही रखी है लेकिन कार गायब है.
इस खबर के सुनते ही गांव के लोग कार के तलाश के जुट गए. वहीं पुलिस कार कार की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

पुलिस ने मेटाडोर समेत आरोपी चोर को किया गिरफ्तार

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिला में घर के सामने रखी मेटाडोर चोरी ही हो गई. इस मामले में पुलिस को साम्य्याबी मिली है. पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार गोंड को गिरफ्तार कर जेल दिया है. साथ ही मेटाडोर को बरामद कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विकास अग्रवाल निवासी बलौदा 5 जुलाई 2025 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीती रात अपने घर के सामने वाहन मेटाडोर एलपीटी नम्बर CG10 Z 4565 को खड़ा किया था. सुबह उठकर देखा तो वाहन नही था. जिसकी आसपास पता तलाश करने पर पता नहीं चला. जिसकी रिपोर्ट रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 266/25 धारा 303(2) BNS का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा चोरी गए मेटाडोर वाहन की पातासाजी के लिए थाना स्तर से टीम कर अलग-अलग क्षेत्र पतासाजी के लिए रवाना हुए.
इसी कड़ी में मुखबिर से खबर मिली कि उक्त वाहन मेटाडोर को नवागांव की तरफ ले जाते हुए देखा है. बलौदा पुलिस द्वारा उक्त रास्ता में जाकर पतासाजी किया तो आरोपी रमेश कुमार गोंड निवासी बेलंदियाडीह को चोरी वाहन मेटाडोर के साथ नवगंवा हटरी चैक के पास पकड़ा.
आरोपी को हिरासत मेें लेकर कडाई से पुछताछ करने पर वाहन मेटाडोर को चोरी कर लाना बताया जिसको गवाहों के सामने बरामद कर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, प्र.आर. गजाधर पाटनवार और थाना बलौदा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB