मात्र 500 रुपये में शिल्पा ने खुद का बिजनेस शुरू किया, आज लाखों में हो रही कमाई

Business with just Rs 500 : रोजगार की तलाश में जब शिल्पा को बार-बार असफलता मिली, तो उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया. आज शिल्पा प्रजापति अचार बनाने का काम कर रही हैं. उन्होंने अपने साथ करीब अन्य 10 महिलाओं को भी अपने समूह में जोड़ रखा है. हौसला अगर मजबूत हो तो सफलता मिलनी तय है,

मात्र 500 रुपये में शिल्पा ने खुद का बिजनेस शुरू किया, आज लाखों में हो रही कमाई

Business with just Rs 500 : रोजगार की तलाश में जब शिल्पा को बार-बार असफलता मिली, तो उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया. आज शिल्पा प्रजापति अचार बनाने का काम कर रही हैं. उन्होंने अपने साथ करीब अन्य 10 महिलाओं को भी अपने समूह में जोड़ रखा है. हौसला अगर मजबूत हो तो सफलता मिलनी तय है, बस जरूरत है तो अपने लक्ष्य पथ पर अडिग रहने की. लक्ष्य पर अडिग रहा जाए तो सफल होने से कोई रोक नहीं सकता. कुछ ऐसी ही कहानी है शिल्पा प्रजापति की.

रोजगार की तलाश में जब शिल्पा को बार-बार असफलता मिली, तो उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया. आज शिल्पा प्रजापति अचार बनाने का काम कर रही हैं. उन्होंने अपने साथ करीब अन्य 10 महिलाओं को भी अपने समूह में जोड़ रखा है और उन्हें भी रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं.

परास्नातक तक पढ़ी- लिखी शिल्पा प्रजापति के पति बिजनेस में उनका साथ देते हैं. परिवार के अन्य लोग भी इनका हमेशा सहयोग भी करते हैं. अचार बनाने का काम शिल्पा प्रजापति ने करीब 5 वर्षों पहले शुरू किया. शिल्पा बताती हैं कि इस काम ने उनके जीवन में काफी बदलाव लाए हैं. शिल्पा आज एक सफल महिला है और उन्होंने अपने साथ महिलाओं के रोजगार के अवसर को भी मजबूत किया है.

तरह-तरह के आचार करते हैं तैयार

शिल्पा प्रजापति के अचार बनाने के कारखाने में आम, अमरूद लहसुन, कटहल, सूरन, मिर्च, नींबू, आंवला जैसे अन्य वैरायटी के अचार तैयार किए जाते हैं. इन अचार को बाकायदा पैकिंग कर बाजारों में बेचा जाता है. शिल्पा प्रजापति का अचार अमेठी जिले के साथ-साथ बाराबंकी सुल्तानपुर प्रतापगढ़ रायबरेली लखनऊ जैसे अन्य शहरों में बिकते हैं. ऑनलाइन भी इनके आचार की बिक्री खूब होती है.

500 से शुरू किया था बिजनेस

लोकल 18 से खास बातचीत में शिल्पा प्रजापति ने बताया कि उन्होंने अपना व्यवसाय सिर्फ 500 रुपये से शुरू किया था. लेकिन, आज उनकी अच्छी खासी बिक्री हो जाती है. उन्होंने कहा कि ये अचार लोगों को खूब पसंद आता है. प्रतिदिन हजारों रुपये की बिक्री होती है और इसी पैसे से वे ना सिर्फ अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं. बल्कि उन्होंने अपने साथ जो अन्य महिलाओं को जोड़ा है उन्हें भी सैलरी देती हैं. शिल्पा प्रजापति एक समूह में जुड़ी है और उसी के जरिए यह काम कर रही हैं.