अमलीपदर में फिर तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पिकअप वाहन को साइड देने के चलते सड़क पर गिरी बाइक, युवक गंभीर रुप से घायल

Speeding again proved fatal in Amlipada; bike fell on the road while giving way to a pickup vehicle, youth seriously injured.

अमलीपदर में फिर तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पिकअप वाहन को साइड देने के चलते सड़क पर गिरी बाइक, युवक गंभीर रुप से घायल

गरियाबंद : गरियाबंद जिला में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई. अमलीपदर में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया. सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक पिकअप वाहन को साइड देने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. जिससे यह हादसा हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान मुडगेल माल क्षेत्र निवासी के रुप में की जा रही है. हादसे के बाद घटनास्थल से करीब 10 मीटर की दूरी पर बाइक नम्बर CG23 H 1556 पड़ी मिली. बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई है. जिसके चलते वह मौके पर ही बेहोश हो गया.
हादसे की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और घायल को अमलीपदर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB