अभनपुर में कल 18 जनवरी को इलेक्ट्रोहोम्योपैथी और हॉलिस्टिक मेडिसिन चिकित्सकों का होगा विशाल राष्ट्रीय अधिवेशन

A huge national convention of electrohomeopathy and holistic medicine doctors will be held in Abhanpur tomorrow on 18th January.

अभनपुर में कल 18 जनवरी को इलेक्ट्रोहोम्योपैथी और हॉलिस्टिक मेडिसिन चिकित्सकों का होगा विशाल राष्ट्रीय अधिवेशन

अभनपुर : नागार्जुन नेचुरोकेयर हेल्थ वेलनेस एंड रिसर्च सेंटर, केंद्री अभनपुर नवा रायपुर और हॉलिस्टिक मेडिसिन रिसर्च फाउंडेशन इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी एवं हॉलिस्टिक मेडिसिन चिकित्सकों का विशाल राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 18 जनवरी 2026 को जीवोदय विद्यालय प्रांगण, अभनपुर (नवा रायपुर) छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा.
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी एवं हॉलिस्टिक मेडिसिन के साथ-साथ एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, हिजामा (कपिंग थेरेपी), काइनेसीयोलॉजी, काइरोप्रैक्टिक, साउंड हीलिंग, न्यूरो थेरेपी सहित अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों पर देश भर से आए राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ वक्ता अपने विचार और शोध प्रस्तुत करेंगे.
इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले योग्य एवं अनुभवी चिकित्सकों को सम्मानित किया जाना भी सुनिश्चित किया गया है. आयोजकों के अनुसार यह अधिवेशन चिकित्सकों को आपसी संवाद, ज्ञान-विनिमय और पारंपरिक व वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रचार-प्रसार का सशक्त मंच प्रदान करेगा.
संस्था प्रमुख एवं इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सक डॉ. विक्रम सिंह लाहौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाला द्वितीय अनूठा राष्ट्रीय प्रयास है. जिसका उद्देश्य पारंपरिक, प्राकृतिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहन देना और समाज में इनके प्रति जागरु कता बढ़ाना है.
नागार्जुन नेचुरोकेयर हेल्थ वेलनेस एंड रिसर्च सेंटर एवं हॉलिस्टिक मेडिसिन रिसर्च फाउंडेशन इंटरनेशनल द्वारा प्रदेश सहित देश भर के ज्यादा से ज्यादा चिकित्सकों, शोधकर्ताओं एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों से इस राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागी बनने की अपील की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB