सुपरवाइजर से 20 लाख की लूट और हत्या की साजिश नाकाम, पुराने कर्मचारी ने रची साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार, कार जप्त

Robbery and Murder Plot Against Supervisor Foiled, Old Employee Orchestrated the Conspiracy, 4 Accused Arrested, Mastermind Absconding, Car Seized

सुपरवाइजर से 20 लाख की लूट और हत्या की साजिश नाकाम, पुराने कर्मचारी ने रची साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार, कार जप्त

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कैश कलेक्शन से लौट रहे एक कंपनी सुपरवाइजर के साथ लूट और हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. बदमाशों ने करीब 20 लाख रुपये लूटने के बाद पीड़ित को मैनपाट ले जाकर गहरी खाई में धकेल दिया। लेकिन किस्मत ने साथ दिया और उसकी जान बच गई. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मास्टरमाइंड अब भी फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक मेसर्स अरविंद इंडस्ट्रीज चांपा में पीड़ित हरीश देवांगन सुपरवाइजर हैं. 9 जनवरी 2026 को वे सक्ती से पेट्रोल पंप और हार्डवेयर दुकान से 20 लाख 18 हजार 700 रुपये नकद कलेक्ट कर मोटरसाइकिल से चांपा लौट रहे थे. दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम कोसमंदा के पास काली कार सवार बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। आंखें साफ करने के दौरान आरोपियों ने नकदी से भरा बैग छीनने की कोशिश की. और विरोध पर जबरन कार में बैठा लिया.
रात करीब 9 बजे आरोपियों ने हरीश को मैनपाट के सेल्फी प्वाइंट पर ले जाकर हत्या की नीयत से गहरी खाई में धक्का दे दिया। हरीश झाड़ियों में फंस गए और पूरी रात वहीं लटके रहे. सुबह किसी तरह सड़क तक पहुंचकर उन्होंने कंपनी और पुलिस को खबर दी.
घटना की खबर मिलते ही एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल काली कार की पहचान की. जो चांपा निवासी अमीर मिरी के नाम पर पंजीकृत मिली। पूछताछ में अमीर मिरी ने योगेश रात्रे, जमुना सेवायक और महेश्वर दिवाकर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 13 लाख 75 हजार रुपये, घटना में इस्तेमाल कार नम्बर नंबर CG 11 BN 13, चाकू, बेसबॉल स्टिक और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे गिरोह पर शिकंजा कस दिया जाएगा.
आरोपी
योगेश रात्रे उर्फ छोटे उम्र 32 साल निवासी बिरगहनी
जमुना सेवायक उम्र 25 साल निवासी चरणनगर
महेश्वर दिवाकर उर्फ छोटे दाउ उम्र 19 साल निवासी चरणनगर
अमीर मिरी उर्फ भोलू उम्र 25 साल निवासी बिरगहनी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB