नाइट ड्यूटी के बाद स्टाफ नर्स लापता, हॉस्पिटल की छत पर मिली लाश, सभी के भी उड़ गए होश, मर्डर या खुदकुशी?, जांच में जुटी पुलिस
Staff nurse goes missing after night duty, body found on hospital roof, shocking everyone, murder or suicide? Police investigate.
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत पर स्टाफ नर्स अभिलाषा जॉन की लाश मिली है. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ये पूरा मामला कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के रुप में काम करने वाली अभिलाषा जॉन से नाइट शिफ्ट खत्म होने के बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा था. पूरे दिन उसे कॉल किया गया. लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद थाने में खबर दी गई.
जिसके बाद हरकत में आई बाद पुलिस की टीम ने उसके मोबाइल ट्रेस किया। जिसमें उसकी लोकेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के छत पर मिली. पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो उसके भी होश उड़ गए.
पुलिस ने देखा की युवती छत पर मृत हालत में पड़ी है और उसका सामान पास में ही बिखरा पड़ा है. पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि युवती ने जहर सेवन कर खुदकुशी की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



