सुशासन तिहार 2025, दूसरे दिन 70 वार्डों में आमजनों ने किया 2844 आवेदन, इनमें 2212 मांगें, 632 शिकायतें शामिल

Sushasan Tihaar 2025, on the second day, common people submitted 2844 applications in 70 wards, including 2212 demands and 632 complaints

सुशासन तिहार 2025, दूसरे दिन 70 वार्डों में आमजनों ने किया 2844 आवेदन, इनमें 2212 मांगें, 632 शिकायतें शामिल

सुशासन तिहार 2025, दूसरे दिन 70 वार्डों में आमजनों ने किया 2844 आवेदन, इनमें 2212 मांगें, 632 शिकायतें शामिल

रायपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर  की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त विश्वदीप के मार्गनिर्देशन में लगातार दूसरे दिन नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 70 वार्डों में आमजनों से समस्याओं और शिकायतों के आवेदन लेने सार्वजनिक स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर आयोजन हुआ.
यह सिलसिला 11 अप्रैल 2025 तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा. दूसरे दिन सभी 10 जोनों के तहत सभी 70 वार्डो में शिविर स्थल पर आमजनों ने कुल 2844 आवेदन जमा किये। इसमें 2212 आवेदन मांगों और 632 आवेदन शिकायतों से सम्बंधित रहे.
पहले दिन जोन 1 में 139, जोन 2 में 570, जोन 3 में 294, जोन 4 में 523, जोन 5 में 129, जोन 6 में 628, जोन 7 में 97, जोन 8 में 101, जोन 9 में 109 और जोन 10 में 254 आवेदन आमजनों ने जमा कराए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

वास्तुविदों द्वारा महापौर मीनल को पेश की गई महादेवघाट, चौक-चौराहों का जीर्णोद्धार, जोरा तालाब, टेक्निकल टाॅवर, गौरव पथ की प्रस्तावित योजना

रायपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रस्तावित नगरोत्थान योजना के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल पर डाटा सेंटर में महापौर मीनल चौबे के सामने 9 वास्तुविदों द्वारा इसके अंतर्गत प्रस्तावित महादेवघाट विकास योजना, चौक - चौराहों का जीर्णोद्धार, जोरा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य, टेक्निकल टाॅवर, गौरव पथ की प्रस्तावित विकास योजनाओं के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया गया. 
उक्त 9 वास्तुविदो में से जिस वास्तुविद के योजना प्रस्तुतिकरण को स्वीकृति दी जाएगी. उनका प्रस्तुतिकरण मार्गदर्शन एवं स्वीकृति के लिए छत्तीसगढ़ शासन को रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा भेजा जायेगा. महापौर मीनल चौबे के सामने प्रस्तावित विकास योजनाओं के वास्तुविदों द्वारा किये गये प्रस्तुतिकरण के दौरान निगम डाटा सेंटर में नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा सीनियर, अंशुल शर्मा जुनियर सहित संबंधित निगम अभियंताओं की मौजूदगी रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB