भाजपा नेता संग रिसॉर्ट में पकड़ाई टीचर, पति ने पुलिस बुलाकर रंगे हाथों पकड़ा, कहा- कई लोगों से इसके संबंध, पत्नी बोली- आरोप झूठे, वीडियो जमकर वायरल
Teacher caught at resort with BJP leader, husband calls police, catches her red-handed, claims she has connections with many people, wife says allegations are false, video goes viral
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी शिक्षिका को कथित तौर पर एक भाजपा पदाधिकारी के साथ रिसॉर्ट में रंगे हाथ पकड़ लिया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा वार्ड नम्बर 4 निवासी एक व्यक्ति को अपनी पत्नी पर शक था. उसने अपने एक परिचित से मिली खबर के आधार पर पुलिस और महिला आरक्षक के साथ एक रिसॉर्ट में दबिश दी. बताया जा रहा है कि वहां उसकी पत्नी एक भाजपा के अल्पसंख्यक पदाधिकारी के साथ कमरे में मौजूद थी.
दरवाजा अंदर से बंद था और काफी देर तक आवाज देने के बाद पहले पदाधिकारी बाहर आया. जबकि कुछ समय बाद महिला टीचर भी बाहर निकली. इस दौरान मौके पर जमकर विवाद हुआ और पति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया.
पति के गंभीर आरोप
उसकी शादी साल 2006 में रीति-रिवाज से बागबाहरा में हुई थी. पत्नी प्राथमिक शाला में प्रधान पाठिका है. उनके एक बेटी और एक बेटा है. शादी के करीब 17 साल तक सब ठीक चल रहा था. लेकिन पिछले 2 साल से मेरे और बच्चों के प्रति पत्नी का व्यवहार बदल गया, जिससे हम सभी परेशान हैं.
उसकी पत्नी आए दिन घर में बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करती थी. क्रूरता की हद पार करते हुए वह बच्चों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल देती थी और कपड़े प्रेस करने के दौरान उन्हें गर्म प्रेस से जलाती थी.
पीड़ित ने बताया कि जिस घर में वे रह रहे हैं, वह उसने अपने पैसों से बनवाया है. हालांकि उसमें कुछ पैसा पत्नी ने भी लगाया है. इसी बात को लेकर पत्नी बार-बार धमकी देती है कि घर उसके नाम पर है और वह कभी भी उसे और बच्चों को बाहर निकाल सकती है. इस वजह से पीड़ित और उसके बच्चे काफी परेशान हैं.
पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के कई लोगों से संबंध हैं और विरोध करने पर वह मारपीट करती है. उसने यह भी दावा किया कि बच्चों के साथ भी दुर्व्यवहार किया जाता है. इस मामले को लेकर उसने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
पत्नी ने दिया जवाब
वहीं, महिला टीचर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पति पर ही प्रताड़ना और बदनाम करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि उसका पति नशे का आदी है. और लंबे समय से उसके साथ मारपीट करता रहा है. उसने यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से रिसॉर्ट गई थी और उसे साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है.
वीडियो वायरल, जांच शुरु
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. फिलहाल दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



