स्वास्थ्य विभाग ने रिश्वत लेते पकड़े गए चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ की कड़ी कार्यवाही, ब्लाक मेडिकल ऑफिसर को किया सस्पेंड

The Health Department took strict action against the medical officer caught accepting bribe and suspended the Block Medical Officer.

स्वास्थ्य विभाग ने रिश्वत लेते पकड़े गए चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ की कड़ी कार्यवाही, ब्लाक मेडिकल ऑफिसर को किया सस्पेंड

रायपुर : स्वास्थ्य विभाग ने रिश्वत लेते पकड़े गए एक चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है. डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल, पद प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा, जिला सक्ती को भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है.
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर द्वारा 17 अक्टूबर 2025 को डॉ. पटेल को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद वे 48 घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस हिरासत में रहे. इस आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई है.
राज्य शासन ने आदेश जारी करते हुए डॉ. पटेल को 17 अक्टूबर 2025 से प्रभावशील निलंबित किया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, संभाग बिलासपुर को निर्धारित किया गया है. इस अवधि में वे मूलभूत नियम के अंतर्गत जीवन निर्वाह भत्ता लेने के पात्र होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t