हेडमास्टर के गुड़ाखू घिसने से परेशान शिक्षक ने बना लिया वीडियो, खुद हो गया सस्पेंड, टीचर ने कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार
Troubled by the headmaster rubbing of Gudakhu the teacher made a video got himself suspended the teacher appealed to the collector for justice
धमतरी : धमतरी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शिक्षक को मजह इसलिए निलंबित करवा दिया गया क्योंकि उसका दोष इतना था कि उन्होंने प्रधान पाठक को शाला परिसर में गुड़ाखू घसने से मना किया. बावजूद प्रधान पाठक नहीं माने तो शिक्षक ने इसकी शिकायत शिक्षा अधिकारी से किया लेकिन किसी भी तरह का कार्यवाही नहीं हुई. उल्टा शिक्षक को ही सस्पेंड कर दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के बरबांधा माध्यमिक शाला के हनुमंत लाल सिन्हा 2015 से क्षेत्र में पदस्थ थे. तभी से प्रधानपाठक के साथ उनके विवाद होता रहता था. शिक्षक ने आरोप लगाया है कि रोजाना शाला परिसर में प्रधानपाठक के द्वारा गुड़ाखू घिसा जाता है और वहीं थूक देते थे. जिन्हे मना किया. लेकिन नहीं माने.
रोज की इन हरकतों को देखते हुए प्रधान पाठक का वीडियो बनाकर बीईओ के पास वीडियो भेज दिया. लेकिन किसी भी तरह का कोई कार्यवाही नहीं की गई. उल्टा मुझे ही इंग्लिश पढ़ाने नहीं आता कहकर निलंबित करवा दिया गया.
इस पूरे मामले को लेकर निलंबित शिक्षक हनुमंत लाल सिन्हा ने कलेक्टर से शिकायत की है कि अगर प्रधानपाठक के खिलाफ कार्यवाही नहीं किया गया तो आगे सीएम जनदर्शन में जाकर शिकायत करने की बात कही है. बहरहाल कलेक्टर जांच कर आगे की कार्यवाही करने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



