तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, चकनाचूर हुई बाइक, 2 चचेरे भाईयों की मौके पर मौत, दो गंभीर, ओवरटेक के दौरान वाहन कुचलकर फरार

A speeding truck hit a motorcycle, shattering it, killing two cousins ​​on the spot and injuring two others. The driver crushed the vehicle while overtaking and fled.

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, चकनाचूर हुई बाइक, 2 चचेरे भाईयों की मौके पर मौत, दो गंभीर, ओवरटेक के दौरान वाहन कुचलकर फरार

बलौदाबाजार/भाटापारा : भाटापारा में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में 2 लोगों की जान चली गई. 4 युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई. हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य दो गंभीर रुप से घायल हो गए. यह मामला  भाटापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक  28 अक्टूबर की सुबह बाइक पर सवार होकर 4 लोग भाटापारा से नारायणपुर मार्ग पर जा रहे थे. इस दौरान लक्ष्मी अपार्टमेंट के पास ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे. तभी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. इससे बाइक सवार दो युवक ट्रक के पिछले चक्के में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मृतक रविशंकर निषाद और मनीष निषाद चचेरे भाई थे. जो कि नांदघाट थाना क्षेत्र के टोढीडीघाट गांव के रहने वाले थे. वहीं घायल कुमारी तुलिका निषाद और डेरिकु फेकर अर्जुनी गांव के रहने वाले थे. दिवाली के दिन सभी की मुलाकात हुई थी. बताया जा रहा है कि सभी एक ही बाइक पर घुमने निकले थे.
चारों मंगलवार को एक ही बाइक पर सवार होकर अर्जुनी गांव से नांदघाट की तरफ जा रहे थे. खोपरा गांव के पास उन्होंने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई और ट्रक भी उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया. इस हादसे में रविशंकर निषाद और मनीष निषाद की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कुमारी तुलिका निषाद और डेरिकु फेकर गंभीर रुप से घायल हो गए.
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा में भर्ती कराया गया. वहीं मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t