गांव में एक ही घर के भीतर मिली युवक-युवती की लाश, फंदे पर लटका मिला युवक, महिला की जहर खाने से मौत की आशंका, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

The bodies of a young man and woman were found inside the same house in the village. The man was found hanging, and the woman was suspected to have died from poisoning. Police are working to solve the mystery.

गांव में एक ही घर के भीतर मिली युवक-युवती की लाश, फंदे पर लटका मिला युवक, महिला की जहर खाने से मौत की आशंका, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

मुंगेली : मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसके चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया है. इस मामले के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.पुलिस मामे की जांच कर रही है. यह मामला खुड़िया वन क्षेत्र के पटपरहा गांव का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक पटपरहा गांव में एक घर से संतराम बैगा उम्र 50 साल का शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिला और रामकलीउम्र 40 साल का शव फंसी के फंदे पर लटकता मिला. शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इंकार किया है.
शुरुआती तौर पर आशंका व्यक्त की जा रही है कि रामकली ने किसी विषैले पदार्थ का सेवन किया होगा. लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.
मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है और शायद इसी वजह से उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया. हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है.
खबर मिलने पर खुड़िया पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घटनास्थल से मिले सबूतों और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असल वजह और घटना कहलात का खुलासा हो सकेगा.
इस घटना के बाद पूरे पटपरहा गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है. ग्रामीण पुलिस जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. ताकि इस रहस्यमय मौत की सच्चाई सामने आ सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t