नवापारा में भीषण सड़क हादसा: दो हाइवा की आमने-सामने टक्कर, वाहनों में फंसे ड्राइवर, केबिन में फंसे चालकों को विधायक और ग्रामीणों ने निकाला

Horrific road accident in Navapara: Two Hiva collided head-on, drivers trapped in vehicles, MLA and villagers rescued drivers trapped in cabins

नवापारा में भीषण सड़क हादसा: दो हाइवा की आमने-सामने टक्कर, वाहनों में फंसे ड्राइवर, केबिन में फंसे चालकों को विधायक और ग्रामीणों ने निकाला

रायपुर/अभनपुर/गोबरा नवापारा : गोबरा नवापारा क्षेत्र के नवागांव मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात दो हाइवा वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों ड्राइवर केबिन में फंस गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

हादसे के समय राजिम विधायक रोहित साहू रायपुर से वापस लौट रहे थे. जैसे ही उनकी नजर हादसे पर पड़ी. उन्होंने फौरन अपना वाहन रुकवाया और हालात का जायजा लिया विधायक ने बिना देर किए डायल-112 को खबर दी और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया.
हादसे में दोनों हाइवा वाहन के चालक केबिन में बुरी तरह फंस गए थे. विधायक रोहित साहू खुद मौके पर मौजूद रहे और ग्रामीणों की मदद से  करीब एक से डेढ़ घंटे तक लगातार राहत कार्य में जुटे रहे. काफी मशक्कत के बाद दोनों घायल चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसके बाद घायलों को 112 वाहन के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. जहां उनका इलाज जारी है. समय रहते राहत कार्य शुरू होने से दोनों चालकों की जान बच गई.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विधायक रोहित साहू की तत्परता और मानवीय पहल की जमकर सराहना की. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था. हादसे की खबर मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बहाल कराया गया. पुलिस हादसे के वजह की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t