गांव में श्मशान घाट के मठ को तोड़ने एवं शमशान घाट में कब्जा करने के खिलाफ कार्रवाई के लिए ग्रामीण एकजुट, CKS ने मुख्यमंत्री ने नाम सौंपा ज्ञापन

Villagers united to take action against demolishing the monastery of the cremation ground in the village and encroachment of the cremation ground CKS submitted memorandum to the Chief Minister

गांव में श्मशान घाट के मठ को तोड़ने एवं शमशान घाट में कब्जा करने के खिलाफ कार्रवाई के लिए ग्रामीण एकजुट, CKS ने मुख्यमंत्री ने नाम सौंपा ज्ञापन

कोरबा : छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत रजगामार के अंतर्गत गांव आमाडार में मूल निवासी आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र है. यहां 5 पीढ़ी करीब 200 साल से भी ज्यादा ग्रामीण निवास करते आ रहे हैं और गांव के पास ही एक जंगल में शमशान घाट है जब किसी परिवार के सदस्य की किसी की मौत हो जाती है तो यहां के लोग इसी शमशान घाट में काठी माटी देते हैं और उस जगह कच्ची मिट्टी का मट बनाकर हर साल उनकी याद में दीया जलाकर पूजा पाठ करते हैं.
पिछले साल नवंबर 2023 में कुछ लोगों ने अचानक आकर इस श्मशान घाट में जेसीबी मशीन चलाकर सैकड़ो मठ को तोड़ दिया. जिसकी वजह से गांव वालों की भावनाएं आहत हुई और उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची. जिसकी लिखित शिकायत दिनांक 24 ,11, 2023 को गांव वालों ने कलेक्टर कोरबा के समक्ष उपस्थित हो कर दिया था, परंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके वजह से भू माफिया का मनोबल बढ़ा हुआ है और फिर पिछले माह अक्टूबर 2024 को किसी पुष्प पांडे संजू उर्फ टिंकू राय ( बंगाली) द्वारा शमशान घाट में कब्जा किया जा रहा था.
इस मामले में शासन प्रशासन स्तर से कुछ नही होने पर ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना को अपनी परेशानी बताई और इंसाफ के लिए गुहार लगाई. जिसके बाद सेना ने इस मामले पर एक्शन लिया है और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है.
क्योंकि यह क्षेत्र भारत के संविधान के पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में आता है. इस क्षेत्र को संविधान द्वारा विशेष क्षेत्र का दर्जा हासिल है. और इस क्षेत्र में बहुताय मात्रा में छत्तीसगढ़िया मूल निवासी आदिवासी लोग रहते हैं और उनके इस तरह मठ को तोड़ने का काम काफी निराशाजनक और काफी निंदनीय है. जिसे गांव के लोग काफी आक्रोशित हैं.
सेना की मांग है कि गांव के शमशान घाट के मठ को तोड़ने वाले के खिलाफ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत प्रथम सूचना दर्ज कर फौरन गिरफ्तार किया जाए और उक्त जमीन के बारे में पुष्प पांडे और संजू राय बंगाली तथा राजस्व के अन्य अधिकारी पटवारी की संलिप्ता की जांच कर कारवाई किया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb