एक ही पेड़ पर फंदे से लटकी मिली घर से घूमने की बात कहकर निकले दो दोस्तों की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
The bodies of two friends who left home saying they were going for a walk were found hanging from the same tree, causing panic in the area. Murder or suicide? Police are investigating.
कोरबा : कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेला कछार जंगल में दो युवकों का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. दोनों युवक बालको प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे. यह खुदकुशी है या हत्या, यह अब भी रहस्य बना हुआ है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. यह मामला बालको थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह बेलाकछार के जंगल में ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकी दो युवकों की लाश देखी. खबर मिलने पर बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में मृतकों की पहचान अमित माथुर उम्र 28 साल और प्रमोद कंवर उम्र 27 साल के रुप में हुई. दोनों युवक बेलाकछार गांव के निवासी और शादीशुदा थे.
बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे. कल दोपहर करीब 1 बजे प्रमोद, अमित के घर पहुंचा. इसके बाद दोनों घूमने जाने की बात कहकर घर से निकल गए. देर रात तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजन लगातार उन्हें फोन करते रहे. लेकिन फोन नहीं लगा. परिजनों को लगा कि दोनों दोस्त कहीं बाहर घूमने गए होंगे. फिर गुरुवार सुबह ग्रामीणों को उनकी फांसी से लटकी लाश दिखाई दी.
पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम (PM) के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच में जुटी है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों और गांववालों के बयान भी दर्ज किए हैं. मामले की जांच खुदकुशी या कत्ल दोनों एंगल से की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



