होटल के बंद कमरे में मिली युवक की लाश, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा, इलाके में फैली सनसनी
The body of a young man was found in a closed room of a hotel, the body was found hanging from a noose, the matter was revealed when a foul smell was noticed, sensation spread in the area
धमतरी : धमतरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां शहर के बस स्टैंड स्थित होटल आशियाना के बंद कमरे एक युवक की लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक युवक की पहचान किशोर कुमार वैष्णव निवासी खैर डंगनिया, बिलासपुर के रुप में हुई है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक किशोर बीते 1 अप्रैल को होटल आया था. वहीं होटल स्टाफ को होटल में बदबू आने के बाद होटल के कमरों की चेकिंग की गई. जिसके बाद कमरा नंबर 208 से युवक की लाश मिली है. खबर पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



