स्कूल का फर्नीचर बेचने के मामले में टुण्डरा विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड, इधर पंचायत सचिव जोहित लाल ठाकुर अनुशासनहीनता पर निलंबित

The in-charge principal of Tundra Vidyalaya has been suspended for selling school furniture, while Panchayat Secretary Johit Lal Thakur has been suspended for indiscipline.

स्कूल का फर्नीचर बेचने के मामले में टुण्डरा विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड, इधर पंचायत सचिव जोहित लाल ठाकुर अनुशासनहीनता पर निलंबित

पंचायत सचिव जोहित लाल ठाकुर अनुशासनहीनता पर सस्पेंड

गरियाबंद ‌: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चन्द्राकर ने जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत बारूला के सचिव जोहित लाल ठाकुर को सस्पेंड कर दिया गया है.
सचिव ठाकुर को उनके द्वारा कार्यालय में अनुपस्थित रहने, आम नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विद्यार्थियों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जारी करने में लापरवाही बरतने, हमेशा शराब के नशे में रहना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों में प्रगति नहीं लाने, आदि कर्मयोगी अभियान विजन 2030 की कार्ययोजना और एक्शन प्लान तैयार नहीं करने तथा कार्यालय प्रमुख के निर्देशों की अवहेलना करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.
जिसका स्पष्टीकरण पेश नहीं किया गया. ठाकुर का यह आचरण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के विपरीत पाया गया. इस पर उन्हें छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के अंतर्गत सस्पेंड किया गया. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत गरियाबंद रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा. ठाकुर के निलंबन के फलस्वरूप ग्राम पंचायत तेन्दुबाय के सचिव द्वारिका प्रसाद राठौर को आगामी आदेश तक ग्राम पंचायत बारूला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

स्कूल का फर्नीचर बेचने के मामले में टुण्डरा विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड

रायपुर : शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय टुण्डरा के प्रभारी प्राचार्य रमेशर बंजारे को विद्यालय का फर्नीचर निजी विद्यालयों को बेचने के मामले में दोषी पाए जाने पर संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामवासियों द्वारा शिकायत की गई कि प्रभारी प्राचार्य रमेशर बंजारे ने शाला प्रबंधन और विकास समिति की अनुशंसा पर विद्यालय के उपयोगी टेबल-बेंच निजी स्कूलों को बेच दिया. शिकायत पर 13 सितंबर 2025 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल द्वारा दूरभाष पर मौखिक खबर मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा ने तहसीलदार टुण्डरा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कसडोल एवं संकुल समन्वयक टुण्डरा, नरघा और कुम्हारी की संयुक्त टीम से स्थल निरीक्षण एवं जांच कराई.
जांच में यह पाया गया कि प्रभारी प्राचार्य द्वारा विद्यालय के 67 नग टेबल-बेंच ज्ञान अमृत विद्यालय, टुण्डरा तथा 40 नग टेबल-बेंच धाविका पब्लिक स्कूल, शिवरीनारायण (जिला जांजगीर-चांपा) को बेचे गए थे। यह कृत्य शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग और पदीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही का प्रतीक पाया गया.
प्रभारी प्राचार्य का यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन पाया गया. इसलिए उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया.
निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, बलौदाबाजार-भाटापारा नियत किया गया है और उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा. राज्य शासन ने साफ किया है कि शैक्षणिक संस्थानों में शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग, अनुशासनहीनता एवं लापरवाही के मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t