प्रेमिका के घर वालों ने ली अग्नि परीक्षा, प्यार को सच्चा साबित करने पी लिया जहर का प्याला, हो गई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
The girlfriend's family put her to the test, drank poison to prove their love, resulting in her death; police are investigating the case.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से प्यार के लिए अग्नि परीक्षा देने जैसा मामला सामने आया है. जिसमें आशिक ने अपना प्यार साबित करने के लिए प्रेमिका के घर जाकर उसके घर वालों के सामने जहर पी लिया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां इलाज के दौरान आशिक की मौत हो गई. यह मामला लेमरु थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देवपहरी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार पंडो उम्र 20 साल का गांव की युवती से बहुत प्यार करता था. परिजनों को पता चला कि कृष्ण कुमार उसकी बेटी से प्यार करता है. तो 27 सितंबर को कृष्ण कुमार को युवती के परिजनों ने खाने का न्योता दिया. पहले उसका खूब स्वागत-सत्कार किया गया. फिर जब युवती के परिजनों ने उससे पूछा कि उसकी बेटी से वह कितना प्यार करता है? उसके लिए क्या कर सकता है?
इतना ही नहीं, युवती के परिजनों ने उसके सामने जहर घोलकर गिलास रख दिया. बस फिर क्या था. प्यार साबित करने के लिए युवक ने गिलास हाथों में थामा और गटागट पी गया. और जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे 27 सितंबर को इलाज के लिए हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे. जहां पिछले कई दिनों से उसका मेडिकल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. इस बीच बुधवार की दोपहर कृष्ण कुमार की मौत हो गई. पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



