नाबालिग लड़की की बहला-फुसलाकर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी प्रेम को अभनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Abhanpur police arrested Prem, accused of luring a minor girl and forcibly having physical relations with her.
रायपुर/अभनपुर : राजधानी रायपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई है. इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ये पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी दुकेन्द्र सिंह ने थाना में आवेदन देकर घटना की सूचना दी कि आरोपी ने नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया फिर उसके साथ दरिंदगी की. फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेम निषाद उम्र 20 साल के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धारा 137(2), 64(2)(एम), 65(1) धारा के साथ पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने 9 अक्टूबर 2025 को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस मामले की जांच में थाना अभनपुर के इंस्पेक्टर सोमन लाल सिंह का विशेष योगदान रहा.
आरोपी का नाम
प्रेम निषाद पिता स्व गेंद लाल निषाद, उम्र 20 साल निवासी खटटी, थाना अभनपुर, जिला रायपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



