बिल्ली के साथ खेलते-खेलते घर से बच्चा पहुचा तालाब, डूबने से डेढ़ साल के बच्चे की गई जान, मासूम की मौत से गांव में शोक की लहर
A child playing with a cat drowned in a pond, drowning the one-and-a-half-year-old child. The child's death has sent shockwaves through the village.
सक्ती : डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरघट्टी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेलते-खेलते डेढ़ साल के मासूम यांश यादव पिता राकेश यादव की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के समय यांश की मां सुबह घर पर खाना बनाने में बीजी थी. इस दौरान बच्चा बिल्ली के साथ खेलते-खेलते घर से निकलकर पास स्थित लेवा तालाब की तरफ चला गया. कुछ देर बाद जब बच्चा नजर नहीं आया तो मां ने खोजबीन शुरु की. परिजनों और गांव वालों ने मिलकर आसपास तलाश किया और डंडे की मदद से तालाब में भी खोज की.
इसी दौरान पानी में कपड़ा तैरता हुआ दिखाई दिया। संदेह होने पर जब पास जाकर देखा गया तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला. उसे फौरन बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा ले जाया गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के पेट और फेफड़ों में पानी भर जाने के कारण उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने पेट का पानी तो निकाल दिया. लेकिन फेफड़ों में भरा पानी नहीं निकाला जा सका.
इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है. डभरा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



