पुड़िया में गांजा बचने वाली अब करने लगी प्रतिबंधित नशीली दवाओं का कारोबार, पत्नी सिरप के साथ गिरफ्तार, पति भाग निकला
The one who used to save ganja in packets has now started doing business of banned drugs, wife arrested with syrup, husband escaped
बिलासपुर : पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने वाली महिला को गिरफ्तार किया है. उसके पास से ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया है. इससे पहले वो नशेड़ियों को पुड़ियों में गांजा बेचती थी.
पुलिस की नजर से बचने के लिए उसने यह तरीका अपनाया था. इस कार्रवाई के दौरान महिला का पति पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. जिसकी तलाश की जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि मरीमाई रोड पर कब्रिस्तान के पास रहने वाली सरोज श्रीवास उम्र 35 साल लंबे समय से गांजा बेच रही थी. उसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी. शातिर महिला पुलिस के पहुंचने से पहले ही गांजा को छिपा देती थी. जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसके पति पर नजर रखने के लिए मुखबिर लगाया.
इस दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि महिला अब नशीली दवाओं की बिक्री करने लगी है. साथ ही बताया कि वह अपने पति के साथ नशीली दवा लेकर उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास है. इस पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर मरीमाई कब्रिस्तान के पास रहने वाली सरोज श्रीवास उम्र 35 साल को नशीली दवाओं के साथ पकड़ लिया.
इस बीच उसका पति श्याम श्रीवास पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. पुलिस की टीम नशीली दवाओं को जब्त कर महिला को थाने ले आई. यहां पर महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस आरोपी के पति की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



