अंडे की सब्जी को लेकर हुआ विवाद, नाराज पति ने लगाई फांसी, तीज त्यौहार के एक दिन पहले पत्नी हुई विधवा, परिवार में पसरा माताम
There was a dispute over egg curry, angry husband hanged himself, wife became a widow a day before the Teej festival, mourning spread in the family
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत सांकरा गांव में तीज पर्व के दिन एक दुखद घटना सामने आई. टिकूराम सेन उम्र 40 साल ने पत्नी से मामूली कहासुनी के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा गांव में पत्नी ने तीज का व्रत होने की वजह से अंडा पकाने से इंकार किया. यह बात टिकूराम सेन को नागवार लगी और दोनों के बीच बहस हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि टिकूराम घर से बाहर गया और पड़ोसी की बाड़ी में लगे आंवला के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि टिकूराम स्वभाव से जल्दी गुस्सा हो जाने वाला व्यक्ति था और मामूली बातों पर नाराज हो जाता था. तीज जैसे पारंपरिक त्यौहार पर घर में खुशियां होनी चाहिए थीं. लेकिन इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया. और सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि तीज पर्व से एक दिन पहले ही पत्नी विधवा हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर इस तरह के गंभीर कदम उठाना घातक साबित हो सकता है. इस घटना ने पति-पत्नी के बीच संवाद की अहमियत और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत को उजागर किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



