पति के अवैध संबंध से तंग आकर पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान, मानसिक प्रताड़ना देने वाला खुदकुशी का जिम्मेदारआरोपी सलाखों के पीछे
Tired of her husband's illicit relationship, the wife committed suicide by hanging herself, the person who was harassing her mentally is responsible for the suicide and the accused is behind bars
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में घरेलू कलह ने एक महिला की जान ले ली. तोरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली विनीता साहनी ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली. मामले पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. विनीता के परिजनों के बयान और मोबाइल जांच के आधार पर यह साबित हुआ कि पति का किसी अन्य महिला से संबंध था और वह आए दिन विनीता के साथ मारपीट करता था. यह मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मूलतः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली तोरवा थाना क्षेत्र की एन ई कॉलोनी निवासी 37 साल की राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्लेयर विनीता साहनी ने 6 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. जांच के दौरान मृतिका के पिता और भाई विपिन साहनी से पूछताछ में सामने आया कि विनीता का पति ओब्रे हेल न सिर्फ उसका मानसिक और शारीरिक शोषण करता था. बल्कि उसका किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी था. इसी तनाव और प्रताड़ना के चलते विनीता ने खुदकुशी जैसा बड़ा कदम उठाया.
पुलिस ने जब मृतिका के मोबाइल की जांच करवाई तो मारपीट और तनाव से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई. इसके बाद आरोपी ओब्रे हेल के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ में ओब्रे हेल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी को आगे की कारवाई के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
जांच में पता चला कि पति की मारपीट से ही विनीता के कंधे और कोहनी में चोट आई थी. विनीता का पति अय्याश और बेरोजगार था. विनीता ने उसे एक बिजनेस करने के लिए पैसा दिया था. लेकिन उसने अपनी अय्याशी में पैसा उड़ा दिया. जिससे बिजनेस में नुकसान हो गया. फिर विनीता ने पति को जिम खुलवा के दिया था लेकिन ओब्रे हेल जिम पर भी ध्यान नहीं दिया. उसका अन्य महिला से अवैध संबंध था. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
आरोपी
ओब्रे हेल पिता एम हेल उम्र 40 साल पता 1261 /1 एन ई कॉलोनी बिलासपुर पैतृक निवास ग्राम सिलपहरी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



