ज्वेलरी शॉप लूट की नीयत से घुसे 2 नकाबपोश युवक, पिता-बेटी को मारी गोली, बाप बेटी घायल, अस्पताल में भर्ती, फायरिंग से मचा हड़कंप

Two masked men entered a jewellery shop with the intention of looting it, shot father and daughter, father and daughter injured, admitted to hospital, firing caused panic

ज्वेलरी शॉप लूट की नीयत से घुसे 2 नकाबपोश युवक, पिता-बेटी को मारी गोली, बाप बेटी घायल, अस्पताल में भर्ती, फायरिंग से मचा हड़कंप

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी में गोली चलने से शहर में हड़कंप मच गया है. दो नकाबपोश बदमाश बरड़िया ज्वेलरी शॉप में लूट की नीयत से घुसे. इस दौरान बदमाशों ने एयर पिस्टल से गोली चलाई। जिससे बरड़िया ज्वेलर्स के संचालक भंवरलाल बरड़िया की बेटी नेहा बरड़िया घायल हो गई. वहीं भंवरलाल पर भी बदमाशों ने हमला किया. जिससे वह घायल हो गए. वारदात की खबर मिलते ही एसपी सूरज सिंह समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पावर हाउस के सामने बरडिया आभूषण दुकान भी है साथ ही घर भी है. रात 8:40 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बरड़िया ज्वेलरी शॉप में लूट की नियत से दो नकाबपोश बदमाश घुसे थे. और शटर को बंद कर दिया. बदमाशों ने पहले दुकान संचालक भंवरलाल बरड़िया उम्र करीब 58 साल के सिर पर बट से मारा. लहूलुहान होने पर उन्होंने अपने घर वालों को आवाज दिया.
आवाज सुनकर उनकी बेटी नैना दौड़ते हुए आई उनके ऊपर भी बदमाशों ने एयर पिस्टल से फायरिंग की. जिससे उसके पैर में चोट आई है. घायल हालत में बेटी ने दुकान के गेट को बंद की. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. तब तक अज्ञात बदमाश गोली मारकर फरार हो चुके थे. बदमाश लूटपाट करने में कामयाब नहीं हो पाए.
पुलिस ने दोनों घायलों को धमतरी के क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां दोनों का इलाज जारी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश दिखे हैं. पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी. वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. 
 व्यापारी, सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी,जैन समाज के लोग बड़ी तादाद में अस्पताल और ज्वेलरी दुकान में पहुंच गए. सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित बरडिया ने कहा कि यह घटना झगझोर देने वाली घटना है. गर्मी की दिनों में 8 बजे यह घटना समझ से परे है. पुलिस अधीक्षक से उनकी बात हुई है. उन्होंने कहा है कि 24 घंटे में आरोपी को पकड़ लिया जाएगा. आरोपी स्थानीय नहीं लग रहे हैं. 
पुलिस  प्रथम दृष्टया में लूट का मामला मान रही है. मामले की  जांच की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक स्थिति यह साफ नहीं हो पाई कि आखिर वह नकाबपोश लूट के नियत से पहुंचे थे या उनका इरादा कुछ और था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB