NH-30 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौके पर ही मौत, नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम

Tragic accident on NH-30, high speed trailer hits truck, driver dies on the spot, long jam on the national highway

NH-30 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौके पर ही मौत, नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. चिल्फी घाटी नेशनल हाईवे 30 के बोड़ला के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. कबीरधाम जिले के बोड़ला अंतर्गत बांधाटोला क्षेत्र में ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. जिससे  यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. वहीं ट्रैफिक बहाल करने के लिए दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया.
चश्मदीदों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बोड़ला क्षेत्र में कई ऐसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट मौजूद हैं. जहां लगातार हादसे हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन स्थानों पर सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं. जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t