महासमुंद में दो दर्दनाक हादसे, पिता-पुत्र पर गिरी आसमानी बिजली, बेटे की मौत, पिता गंभीर, दूसरी घटना में लाखों का सामान जलकर खाक, महिला भी झुलसी

Two tragic accidents in Mahasamund: Lightning struck a father and son, killing the son and seriously injuring the father. In the second incident, goods worth lakhs were destroyed, and a woman was also scorched.

महासमुंद में दो दर्दनाक हादसे, पिता-पुत्र पर गिरी आसमानी बिजली, बेटे की मौत, पिता गंभीर, दूसरी घटना में लाखों का सामान जलकर खाक, महिला भी झुलसी

महासमुंद में आकाशीय बिजली गिरी, बेटे की मौत और पिता गंभीर
महासमुंद/तुमगांव : तुमगांव थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी है. यहां चपटे में आने से बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गए है. जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. यह मामला  घटना तुमगांव थाना क्षेत्र में खेत का है. वहीं कोमाखान क्षेत्र में बिजली गिरने से एक मकान में आग लग गई. जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा छापाडबरी खार में खेत की रखवाली के दौरान पेड़ पर बने मचान में सो रहे पिता पुनीतराम गोंड उम्र करीब 70 साल और बेटे धर्मसिंह गोंड उम्र 40 साल पर आकाशीय बिजली गिर गई. जिसमें बेटे धर्मसिंह गोंड की मौत हो गई और पिता पुनीतराम गोंड गंभीर रूप से झुलस गए. मीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. रायपुर में आज (शुक्रवार) सुबह गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.
मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है. वहीं 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेन्ड्रा रोड में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

घर में गिरी आकाशीय बिजली, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, महिला भी झुलसी
महासमुंद : महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में शुक्रवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से एक घर में भीषण आग लग गई. हादसे में पूरा मकान जलकर खाक हो गया, वहीं लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम बाघामुड़ा निवासी प्रज्ञानंद देवांगन के घर सुबह करीब 4 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरी. बिजली गिरते ही घर में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया.
घटना के समय घर में प्रज्ञानंद देवांगन सहित परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे. आग की चपेट में आने से उनकी पत्नी नंदनी देवांगन झुलस गईं. जिन्हें प्राथमिक उपचार कराया गया है.
बताया जा रहा है कि प्रज्ञानंद देवांगन मोटरसाइकिल बैग बनाने का काम करते हैं. आग में उनके व्यवसाय से जुड़ा सारा सामान भी जलकर राख हो गया. शुरुआती अनुमान के मुताबिक हादसे में करीब 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है.
हादसे की खबर मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा. लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी. ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t