धमतरी में शव दफनाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध, तीन घंटे तक नहीं करने दिया अंतिम संस्कार, ग्रामीण- पहले रीति-रिवाज मानो, फिर दफन करो
Villagers in Dhamtari protested the burial of a body, preventing the funeral for three hours. Villagers demanded that the rituals be followed first, and then the burial be done.
धमतरी/कुरुद : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के गणेशपुर गांव में एक व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों के विरोध के कारण मृतक शेषनारायण साहू का शव करीब तीन घंटे से ज्यादा समय से रखा रहा. हालात को देखते हुए तहसीलदार और चौकी प्रभारी अजय सिंह ने गणेशपुर में अंतिम संस्कार को लेकर उपजे विवाद को शांत कराया. जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका. पूरा मामला धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र के बिरेझर चौकी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गणेशपुर में मृतक शेषनारायण साहू उम्र 60 साल के शव को मृतक के पुत्र हेमंत साहू द्वारा मृतक के शव का अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम के जाया गया था. जिसका विरोध ग्रामीण करने लगे थे. खबर मिलने पर पुलिस चौकी बिरेझर से एक टीम मौके पर पहुंची. साथ ही कुरुद से नायब तहसीलदार को बुलाया गया.
ग्रामीणों का कहना था कि हिन्दू रीतिरिवाज अपनाने और ग्रामीण से मिलकर अंतिम संस्कार हो. लेकिन मृतक के बेटा हेमंत साहू ने इस बात को मान ही नहीं रहा था. नायब तहसीलदार कुरुद और चौंकी प्रभारी अजय सिंह के द्वारा हिन्दू रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार के लिए समझाया गया. जिसके बाद मृतक शेषनारायण साहू के शव का अंतिम संस्कार किया गया. फ़िलहाल गणेशपुर गांव में शांति का माहौल है. किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति अब नहीं है. प्रशासन की इस पहल की ग्रामीणों ने सरहना की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



