पानी टैंकर ने कुचला, लकवाग्रस्त मरीज की गई जान, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, इधर मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

Water tanker crushed, paralyzed patient lost his life, villagers blocked the road, here a young man on morning walk died in a road accident.

पानी टैंकर ने कुचला, लकवाग्रस्त मरीज की गई जान, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, इधर मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर ही मौत

महासमुंद : पिथौरा थाना अंतर्गत गिरी ढाबा के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन के ठोकर मार देने से मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक भाई विनोद कुमार निषाद पिता स्व सुरेश निषाद उम्र 40 साल निवासी गड़बेड़ा 10 जनवरी 2025 के सुबह के करीब 3 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकला था. और गिरी ढाबा के पास एनएच 53 पर कोई अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए विनोद को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे विनोद कुमार निषाद के सिर में चोटे आकर कमर के नीचे छत विछत होने से मौत हो गई.
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध धारा 106(1)-NSS दर्ज कर मामला जांच में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

पानी टैंकर ने कुचला, लकवाग्रस्त मरीज की गई जान, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले के बलौदा-अकलतरा बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार पानी टैंकर ट्रक ने सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को पीछे से जोरदार ठोकर मारी. जिससे सिर चक्के के नीचे आने से कुचल गया. लोगों ने आक्रोश व्यक्त कर मुख्य मार्ग पर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्का जाम किया. घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे अकलतरा की तरह से आ रही तेज रफ्तार पानी टैंकर ट्रक वाहन ने सड़क के किनारे लाठी के सहारे पैदल चल रहे लकवा बीमारी से ग्रसित मरीज संतोष यादव को पीछे से ठोकर मारी. जिसे वह चक्के के नीचे आ गया और सिर कुचल गया. जिससे मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे के बाद आस पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. गुस्से में लोगो ने पानी टैंकर ट्रक के शीशे में तोड़ फोड़ की. वहीं घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर मौके पर पहुंचे साथ ही बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव अपने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल में पहुंचे.
चक्का जाम में बैठे मृतक के परिजनों और लोगों की समझाइस दी गई. परिजनों का कहना था कि जो टैंकर ट्रक का मालिक है उसे घटना स्थल पर बुलाया जाए.  5 लाख रुपए मुआवजा दी जाए सड़क पर ब्रेकर बनाया जाए. इन मांगों को लेकर बिलासपुर अकलतरा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया गया. हादसे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI