जशपुर में हथकड़ी के साथ 2 चोर फरार, ASI राजेश यादव और अशोक एक्का सस्पेंड, अन्य 2 लाईन अटैच, SP ने की कार्रवाई

2 thieves abscond with handcuffs in Jashpur ASI Rajesh Yadav and Ashok Ekka suspended other 2 attached SP takes action

जशपुर में हथकड़ी के साथ 2 चोर फरार, ASI राजेश यादव और अशोक एक्का सस्पेंड, अन्य 2 लाईन अटैच, SP ने की कार्रवाई

जशपुर : थाना कांसाबेल में दर्ज धारा 379 भा.द.वि. के 2 आरोपियों से चोरी का माल बरामदगी और जप्ती के लिए थाना कांसाबेल के स.उ.नि. राजेश यादव के नेतृत्व और हमराह में प्र. आर. 94 जोस्टीन तिर्की, आर. 394 अशोक एक्का और नगर सैनिक 41 जोगेन्द्र यादव के साथ वाहन में रवाना हुए थे. एक आरोपी के घर से माल मशरुका बरामदगी बाद दूसरे आरोपी के घर माल मशरुका बरामदगी के लिए जा रहे थे कि कुछ दूर जाने के बाद रास्ते में वाहन के पीछे बैठे आर.क. 394 अशोक एक्का की लापरवाही से हथकड़ी को जोर से अचानक खींचकर दोनों आरोपी गाड़ी से कूदकर खेत के मेड़ होते हुए जंगल की तरफ भाग गए.
इस कार्यवाही में अत्यंत लापरवाही बरतने वाले स.उ.नि. राजेश यादव, आर.क. 394 अशोक एक्का को निलंबित कर रक्षित केंद्र जशपुर संबद्ध किया गया है. और साथ में रहे प्र. आर. 94 जोस्टीन तिर्की को रक्षित केंद्र जशपुर संबद्ध और नगर सैनिक 41 जोगेन्द्र यादव को नगर सेना कार्यालय जशपुर में सम्बद्ध किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb