रायपुर में ढाबे के बाहर मिली लाश, ट्रक ड्राइवर की हत्या होने का उड़ा हल्ला, पुलिस की जांच में इंटरनल ब्लीडिंग मौत की वजह, मौके पर FSL टीम

A body was found outside a dhaba in Raipur, sparking speculation that the truck driver had been murdered. Police investigations indicate internal bleeding as the cause of death. FSL team is present at the scene.

रायपुर में ढाबे के बाहर मिली लाश, ट्रक ड्राइवर की हत्या होने का उड़ा हल्ला, पुलिस की जांच में इंटरनल ब्लीडिंग मौत की वजह, मौके पर FSL टीम

रायपुर : राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र में एक ढाबे के बाहर ट्रक ड्राइवर की मौत से इलाके में शुरुआती तौर पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना को देखकर हत्या की आशंका जताई, लेकिन पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक की मौत किसी हमले से नहीं बल्कि शरीर में गंभीर इंटरनल ब्लीडिंग की वजह से हुई. मृतक की पहचान चेन्नई निवासी के. दिनेश के रुप में हुई है. उरला पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच कर रही है. यह मामला नया बेंद्री इलाके का है.
उरला थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग 11 बजे अन्नपूर्णा होटल के पास ट्रक ड्राइवर का शव मिला. शुरुआती जांच में हत्या की खबर मिली थी. लेकिन आगे की जांच में पता चला कि शुक्रवार रात को दिनेश विधानसभा क्षेत्र में स्थित अंकित प्रकाश कंपनी के परिसर में ट्रक में सामान लोड करवा रहे थे.
सामान लोड करते समय ट्रक का डाला उनके सिर पर गिर गया. जिससे उन्हें हल्की चोट लगी. उन्होंने चोट को गंभीर न मानते हुए तुरंत इलाज नहीं करवाया और अपने हेल्पर को ट्रक में बैठाकर उरला क्षेत्र के अन्नपूर्णा ढाबे के पास ले गए. वहां रात को आराम करने के दौरान गंभीर इंटरनल ब्लीडिंग की वजह से उनकी मौत हो गई. उनके मुंह और नाक से खून निकलने की वजह से स्थानीय लोगों ने घटना को हत्या समझा. हेल्पर ने भी अपने बयान में इस बात की पुष्टि की है. मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई और वे मौके पर पहुंच गए
पुलिस ने मृतक का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच जारी है. पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि इस मामले में अफवाहों और अटकलों से बचें.  पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अंतिम पुष्टि के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB