गरियाबंद जिले की स्कूलों का औचक निरीक्षण, नदारद मिले 6 प्राचार्य और 13 शिक्षक, गुरुजी मना रहे पिकनिक, शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

Surprise inspection of schools in Gariaband district reveals 6 principals and 13 teachers absent; teachers found enjoying a picnic, raising questions about the state of the education system.

गरियाबंद जिले की स्कूलों का औचक निरीक्षण, नदारद मिले 6 प्राचार्य और 13 शिक्षक, गुरुजी मना रहे पिकनिक, शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

गरियाबंद : गरियाबंद डीएमसी शुक्ला द्वारा गरियाबंद एवं मैनपुर ब्लॉक के स्कूलों का किए गए औचक निरीक्षण में जिले की शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है. निरीक्षण के दौरान 6 प्राचार्य और 13 शिक्षक गैरहाजिर मिले. जबकि परीक्षा सिर पर है. ऐसे समय में शिक्षकों की यह उदासीनता छात्रों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ मानी जा रही है.
निरीक्षण के दौरान डीएमसी ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा कि “परीक्षा के समय शिक्षकों की गैरहाजिरी बेहद गंभीर मामला है. इसे कलेक्टर गरियाबंद के संज्ञान में लाया जाएगा और संबंधित प्राचार्य और शिक्षकों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
निरीक्षण के दौरान मैनपुर विकासखंड के हाईस्कूल बरगांव में स्थिति और भी बदतर पाई गई. यहां प्राचार्य सहित तीन शिक्षक गैरहाजिर थे. संलग्न माध्यमिक स्कूल के छात्रों ने डीएमसी को बताया कि मध्याह्न भोजन मेनू के मुताबिक नहीं दिया जाता है. रोजाना सिर्फ सोयाबीन बड़ी और चावल ही परोसा जाता है. दाल कभी-कभी ही दी जाती है.
शिकायत पर बुलाए गए मध्याह्न भोजन समूह संचालक ने राशि नहीं मिलने की बात कही. वहीं शासन की तरफ से भोजन संचालन करने वाले व्यक्ति ने भी व्यवस्था चलाने में असमर्थता जताई. विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश देवांगन से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने खुद को अवकाश पर बताया. निरीक्षण में विद्यालय के शौचालय बेहद गंदे पाए गए. जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है.
गरियाबंद कलेक्टर ने इस पूरे मामले पर कहा कि बच्चों की पढ़ाई और भोजन में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बोर्ड परीक्षा के समय संस्था प्रमुखों या शिक्षकों को अतिरिक्त प्रयास की जरुरत है. जबकि वे क्लास से नदारद मिल रहे हैं. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. डीएमसी ने साफ किया कि निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को सौंप दी जाएगी. जिसके बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB